Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा अध्यक्ष ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से कही ये बड़ी बात

फीफा डेस्क। फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफांतिनो ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें आपके देश से मोहब्बत हो गई हैं। फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफांतिनो ने यह बात एक बैठक के दौरान कही। इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन, इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर रियो फर्डिनेंड और डेनमार्क के पूर्व गोलकीपर पीटर शमेइचेल सहित कई पूर्व फुटबॉलर मौजूद थे।

फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफांतिनो ने आगे कहा कि सभी ने रूस को उस रूप में देखा हैं जिसके बारे में हम जानते नहीं थे। रूस वास्तव में एक फुटबाॅल देश बन गया हैं। फुटबाॅल के प्रति दीवानगी हर रूसी नागरिक में आ गई हैं। रूस मेहमानवाजी वाला देश हैं। रूस ने सभी आशंकाओं को गलत साबित करके विश्व कप की मेजबानी की हैं। रूस बहुत गजब का देश हैं। बता दें कि फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफांतिनो की छवि हमेशा रूस के खिलाफ रही हैं, लेकिन आज उन्होंने उस सोच को बदल लिया हैं।

बता दें कि आज से फीफा वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल राउंड शुरू हो जायेगा। क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। क्वार्टर फाइनल आठ टीम शामिल हुई हैं। आठ टीमों के बीच चार आज और कल में चार मुकाबले खेले जायेंगे। आज क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला उरुग्वे और फ्रांस के बीच खेला जायेगा। आज ही क्वार्टर फाइनल का दूसरा मुकाबला पांच बार विश्व विजेता रही ब्राजील और बेल्जियम के बीच होगा।

शनिवार को भी क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले होंगे। शनिवार को क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला स्वीडन और इंग्लैंड के बीच होगा। यह मुकाबला समारा एरीना स्टेडियम में खेला जायेगा। शनिवार को ही क्वार्टर फाइनल का चौथा और आखिरी मुकाबला फीफा की मेजबानी कर रहे रूस और क्रोएशिया बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला फिश्ट स्टेडियम में खेला जायेगा। रूस ने अपने चार मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की हैं, एक मुकाबला ड्रा रहा और एक मुकाबला वह हार गई। वहीँ क्रोएशिया ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करवाई और एक मुकाबला ड्रा रहा।



Herald