Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने बताई शर्मनाक हार की वजह, इन दो खिलाड़ियों को सीधे तौर पर ठहराया जिम्मेदार

तीन मैचों की वन डे सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वही आज के मैच में दोनों टीमों ने किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नही किया.

रूट ने लगाया शतक 

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड 322 रन बनाने में कामयाब हो गई. इस बार दोनों ही टीमों ने पहले मैच की गलतियों से सबक लिया लेकिन इंग्लैंड की टीम ने बाजी मार ली. पहले मैच में जहां इंग्लैंड 268 रन बनाकर आउट ही हो गई थी.

वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने केवल 7 ही विकेट खोकर 322 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था जबकि 40 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर केवल 228 रन ही था. इस तरह इंग्लैंड ने अंतिम 10 ओवर में 96 रन बना डाले. इंग्लैंड के रूट ने 113 रन की पारी खेली.

भारत के बल्लेबाज़ हुए फेल 

323 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा सिर्फ 26 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद धवन भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 36 रन बना के आउट हो गए.

उनके आउट होने के बाद राहुल डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम सिर्फ   236 रन पर आलआउट हो गए.

हमने शुरुआत में ही गलती की थी

मैच के बाद बात करते हुए कोहली ने कहा, कि “हमने शुरुआत अच्छी की थी. लेकिन बाद हमने कुछ विकेट खो दिए थे. जब आप बड़े स्कोर का पीछा कर रहे होते हो तो आप को विकेट बचाने होते है, लेकिन जब आप विकेट खो देते है तो ये लक्ष्य काफी बड़ा हो जाता है. उनके गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाज़ी की.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, कि “उमेश ने अभी वापसी की है. वही सिद्धार्थ अभी नया है. ऐसे में ये खिलाड़ी को टेस्ट कर सकते है. आने वाला मैच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होना वाला है. मुझे लगता है कि अभी तक हमने अच्छी क्रिकेट खेली है. आज का दिन हमारा नही था. मोईन और रशीद ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की. अगर हमने शुरुआत में विकेट न खोए होते तो शायद परिणाम कुछ और हो सकता था.”

The post कोहली ने बताई शर्मनाक हार की वजह, इन दो खिलाड़ियों को सीधे तौर पर ठहराया जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.