Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थडे स्‍पेशल: सौरव गांगुली से अपने अफेयर को लेकर नगमा ने तोडी चुप्‍पी, जानियें क्‍या थी ब्रेकअप की वजह

स्‍पोर्टस डेस्‍क। भारतीय क्रिकेट के सितारों और बॉलीवुड फिल्‍म अभिनेत्रियों की लव स्‍टोरीज जगजाहिर हैं। आमतौर पर बॉलीवुड की काफी सारी अभिनेत्रियां भारतीय टीम के खिलाडीयों को डेट करती नजर आती हैं और ऐसी ही एक कहानी थी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और फिल्‍म अभिनेत्री नगमा की। आज क्रिकेट में सबसे बडे छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज सौरव गांगुली का जनम्‍दिन हैं और वे आज पूरे 46 साल के होने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सफल बल्‍लेबाजों में सौरव का नाम भी गिना जाता हैं। सौरव गांगुली का निजी जीवन काफी सारे उतार-चढाव से भरा रहा हैं। दरअसल सौरव गांगुली और फिल्‍म अभिनेत्री नगमा की मोहब्‍बत जब परवान चढने लग गई तो ये हर इंसान की नजर में आने लगे मगर किस्‍मत को कुछ और ही मंजूर था।

गौरतलब हैं की सौरव गांगुली और नगमा का अफेयर काफी चर्चित रहा था मगर सौरव पहले से ही शादी-शुदा थे और जिसके चलते वे नगमा से ये रिश्‍ता आगे तक नही रख पायें। आज सौरव गांगुली का 46वां बर्थडे हैं और उनके बर्थडे से ठीक दो दिन पहले फिल्‍म अभिनेत्री नगमा ने अपने और सौरव गांगुली के रिश्‍ते को लेकर चुप्‍पी तोडी हैं। गौरतलब हैं की वर्ष 2000 में सौरव गांगुली और फिल्‍म अभिनेत्री नगमा को कई बार एक साथ डेट करते हुए देखा गया था और इन दिनों इनका अफेयर चर्चाओं में बना हुआ था। हालांकि इस रिश्‍ते को दोनों ने कभी खुलकर नही स्‍वीकारा मगर दो दिन पहले नगमा ने इस बारें में अपनी चुप्‍पी तोड दी हैं।

खबरों के अनुसार हाल फिलहाल फिल्‍म अभिनेत्री नगमा ने एक इंटरव्‍यू में अपने और सौरव के रिश्‍ते के बारें में बात करते हुए कहा हैं कि भले हमने मीडिया के सामने अपना रिश्‍ता ना कबूला हो मगर इसके बारें में सब जानते थें। नगमा ने कहा की हम दोनो एक-दूसरे को पसंद करते थे मगर बहुत कम समय में हमारा रिश्‍ता टूट गया था। नगमा ने इस बारें में बात करते हुए कहा कि साल 2000 में सौरव का करियर ऊंचाई पर था और उसी दौरान टीम के खराब प्रदर्शन का असर हमारे रिश्‍ते पर भी पडने लगा था। उन हालात में सौरव ने मुझे छोडकर करियर को चुना था। नगमा ने कहा की सौरव ने शायद उस समय सही चुनाव किया था।



Herald