Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद अब आयरलैंड की टीम करेगी इस टीम से मुकाबला

विश्व क्रिकेट में उभरती टीमों में से मानी जाने वाली एशिया की अफगानिस्तान और यूरोप की आयरलैंड की टीम को हाल ही में आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की मान्यता प्रदान की गई है। आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीम टेस्ट खेलने वाली 11वीं और 12वीं टीम बनी। हाल ही इन्होंने अपने टेस्ट की शुरूआत की लेकिन दोनों ही टीमें अपने पहले-पहले मैच में कोई कमाल नहीं कर सकी।

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच होगी 6 मैचों की वनडे सीरीज

अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की शुरूआत करने के बाद अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें आपस में मुकाबला करने जा रही हैं। इन दोनों टीमों के बीच अगस्त में एक 6 मैचों की वनडे द्विपक्षीय सीरीज होने जा रही है। इसमें दोनों ही टीमें आपस में अपने टेस्ट क्रिकेट का आगाज करने के बाद पहली बार आमने-सामने होने जा रही हैं।

आयरलैंड के कोच ग्राहम फोर्ड ने अपने प्रशंसकों को दिलाया विश्वास

आयरलैंड के मुख्य कोच ग्राहम फोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस वनडे सीरीज को लेकर कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज एक आदर्श तैयारी होगी क्योंकि ये 6 मैचों की वनडे सीरीज हमें एक अच्छी प्रतिस्पर्धा क्रिकेट का स्तर प्रदान करेगी। मुझे विश्वास है कि हाल के अनुभवों के बाद प्रशंसकों को सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।

आयरलैंड को भारतीय टीम ने दी थी करारी शिकस्त 

भारत और आयरलैंड के बीच पिछले महीनें दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज के दोनों मैचों में आयरलैंड को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड को पहले मैच में जहां 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं दूसरे मैच में 143 रनों से शर्मनाक शिकस्त मिली। इस हार से आयरलैंड के आत्मविश्वास को तगड़ा झटका लगा।

भारत जैसी मजबूत टीम से मिली है हमें हार

भारतीय टीम से मिली हार को लेकर आयरलैंड के मुख्य कोच ग्राहम फोर्ड ने कहा कि “मैं इससे इनकार नहीं कर सकता हूं कि हम एक विश्व स्तरीय विपक्षी टीम से हारे थे। भारत अपने बड़े खिलाड़ियों के साथ यहां आया था और हम इस तरह के मजबूत टीम और फॉर्म का मुकाबला करने में सक्षम नहीं थे जिन्होंने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट के माध्यम से अपना कौशल हासिल किया है।

फोर्ड ने शेनॉन और पीटर चेज की तारीफ के बांधे पुल

इसके साथ ही आयरलैंड के कोच ग्राहम फोर्ड ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले अपने दो युवा खिलाड़ियों की तारीफ की। जिसमें तेज गेंदबाज पीटर चेज और युवा बल्लेबाज जेम्स शेनॉन रहे। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया था। जेम्स शेनॉन ने पहले मैच में 60 रनों की पारी खेली तो पीटर चेज ने उसी मैच में 4 विकेट हासिल किए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद अब आयरलैंड की टीम करेगी इस टीम से मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.