भारतीय टीम और आयरलैंड की टीम के बीच दो टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच डब्लिन के द विलेज मैदान पर खेला गया था. भारतीय टीम ने इस मैच को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते आसानी से 143 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था और दो मैचों की टी-20 सीरीज को 2-0 के अंतर से अपने नाम कर लिया था.
महज 70 रन पर आउट हुई थी आयरलैंड

भारत और आयरलैंड बीच हुए इस मैच में आयरलैंड की टीम ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. आपकों बता दें, कि पहले खेलते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 12.3 ओवर में महज 70 रन पर आउट हो गई थी.
मैच के दौरान विराट से मिलने स्टेडियम पर घुसा प्रशंसक

आपकों बता दें, कि इस मैच के दौरान जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे, तो विराट कोहली से मिलने एक प्रशंसक हाथ में तिरंगा लिए मैदान पर घुस आया.
हालाँकि, इस प्रशंसक ने विराट कोहली के पाँव तो नहीं छुए, लेकिन विराट कोहली के इस प्रशंसक ने विराट कोहली से हाथ जरुर मिलाया. कुछ देर बाद इस प्रशंसक को मैदान से बाहर भेजा गया. आपकों बता दें, कि भारतीय क्रिकेटरों के साथ यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी भारतीय क्रिकेटरों के साथ कई बार ऐसा हो चुका है.
सीरीज के दोनों मैचों में कोहली रहे फ्लॉप

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस सीरीज के दोनों मैचों में फ्लॉप रहे थे. विराट कोहली पहले टी-20 में जहां खाता भी नहीं खोल पाये थे. वही दुसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गये थे.
The post भारत-आयरलैंड मैच के दौरान मैदान में घुस आया एक युवक, दोनों मैचों में फ्लॉप रहे कोहली के साथ कर डाली ये हरकत appeared first on SportzWiki Hindi.