Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिद्धार्थ कौल ने ये तस्वीर शेयर करते हुए डेब्यू पर फिल्मी स्टाइल में सभी को किया धन्यवाद

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। इस प्रतिस्पर्धा के दौर के बीच कई युवा खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में अजमाया जा रहा है। इसी तरह से गुरूवार को भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच में पंजाब के युवा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को अपने वनडे डेब्यू का मौका दिया।

सिद्धार्थ कौल ने किया वनडे डेब्यू

युवा प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने पिछले दो आईपीएल सीजन के साथ ही घरेलु क्रिकेट में जबरदस्त छाप छोड़ी है जिसके बाद उन्हें अंततः इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया। ऐसे में सिद्धर्थ कौल का भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना साकार होने तय हो चुका था और इस दौरे की शुरूआत में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में कौल को मौका मिल ही गया।

सिद्धार्थ कौल को मिली धोनी के हाथों वनडे कैप

आयरलैंड के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू करने के बाद सिद्धार्थ कौल को वनडे सीरीज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और उन्हें वनडे में भी अपने करियर का आगाज करने का मौका मिला।

गुरूवार को सिद्धार्थ कौल वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम से खेलने वाले 221वें खिलाड़ी बने। सिद्धार्थ कौल को टी-20 की तरह वनडे कैप भी भारत के महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों ही मिली।

यादगार नहीं हो सका कौल का पहला वनडे

सिद्धार्थ कौल के लिए अपने वनडे करियर का आगाज यादगार नहीं हो सका। कौल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले वनडे मैच में 10 ओवरों में 62 रन खर्च करने पड़े, लेकिन विकेट का हिस्सा खाली ही रहा। इसके बाद भी सिद्धार्थ कौल वनडे करियर का आगाज करने के बाद बहुत ही खुश हैं।

कौल ने ऐसे जतायी अपने पहले वनडे की खुशी

सिद्धार्थ कौल ने धोनी के हाथों मिली वनडे केप पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया जियमें उन्होंने टी-20 कैप मिलने के अहसास को भी याद किया। कौल ने अपने ट्वीट में लिखा कि “वनडे डेब्यू की कैप माही भाई के द्वारा  दी गयी, हमारी टीम की एक अच्छी जीत रही। ये सब देजा वू की तरह है। मुझे लगता है कि ये ट्वीट फिर से भरने का सबसे सही समय है। इन सबके लिए भगवान का धन्यवाद और उन सभी को भी धन्यवाद जिन्होंने मेरा समर्थन किया।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post सिद्धार्थ कौल ने ये तस्वीर शेयर करते हुए डेब्यू पर फिल्मी स्टाइल में सभी को किया धन्यवाद appeared first on SportzWiki Hindi.