Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रही टेस्ट सीरिज से पहले गांगुली ने दिया टीम को जीत का मंत्र

स्पोर्ट्स डेस्क। एक अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। साथ ही इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली गयी थी। साथ ही इंग्लैंड ने हाल ही में भारत को वनडे श्रृंखला में मात दी है। बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं ने पहले तीन टेस्टों के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही तीन टेस्टों के लिए चुनी गयी टीम में भारत की और से वनडे श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा को जगह नही मिल पायी है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की आगामी श्रृंखला में भारत की उम्मीदों का दारोमदार बल्लेबाजों पर होगा।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ भारत के को टेस्ट सीरिज जीतनी है तो उनको अपनी बल्लेबाजी पर विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही गांगुली ने कहा, अगर भारत को टेस्ट क्रिकेट में मैच जीतना है तो उनको अपनी पारी में में 400 रन बनाने जरूरी है। साथ ही गांगुली का कहना है कि अगर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करती है तो वह इस सीरिज को जरुर जीतेगी। साथ ही गांगुली का का मानना है कि रहे महेंद्र सिह धोनी एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। और वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगें।

साथ ही उनका मानना है अगर टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी तो इंग्लैंड को जरुर मात देगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ने विकेटकीपर रिषभ पंत को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जारी पांच टेस्टों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है।

पहले टेस्ट में ​फेल हुआ सचिन का बेटा लेकिन भारत को मिला नया हीरो



Herald