Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैडमिंटन : बुल्गारिया की जेतचीरी को चित कर थाईलैंड ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधु

बैंकॉक। वर्ल्ड नम्बर-3 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए गुरुवार को थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधु इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती पेश करने वाली खिलाड़ी रह गई है। अन्य मुकाबलों में गुरुवार को भारत को निराशा हाथ लगी।

सिंधु

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारतीय महिला खिलाड़ी सिंधु ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हांगकागं की यिप पुइ इन को मात दी।

सिंधु ने वर्ल्ड नम्बर-33 यिप को 36 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-16, 21-14 से हराकर अंतिम-8 में कदम रखा, जहां उनका सामना मलेशिया की सोनिया ची से होगा।

इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को हार मिली। उन्हें जापान की हिरोयुकी एंडो और युता वटानबे की जोड़ी ने एक घंटे और छह मिनट में 22-24, 21-13, 21-19 से मात देकर बाहर किया।

The post बैडमिंटन : बुल्गारिया की जेतचीरी को चित कर थाईलैंड ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधु appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.