Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानिए क्यों पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष को कराना पड़ा डोप परीक्षण

सिटी डेस्क। पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह ने शुक्रवार को अपनी इच्छा से मोहाली के सिविल अस्पताल में अपना डोप परीक्षण करवाया। परीक्षण करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह ने गुरूओं और योद्धाओं को लेकर कहा कि यह बहुत दुखद हैं कि गुरूओं और प्रसिद्ध योद्धाओं की जमीन, पंजाब इस तरह के खतरे का सामना कर रही हैं।

प्रेमिका के घर में खुद को गोली मारने वाला BJP नेता ब्रेन डेड घोषित, परिजनों ने किया अंगदान

परीक्षण करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह ने दागी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने के राज्य सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस बल में कुछ दागी हैं लेकिन अधिकतर पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। हमारी पुलिस बल मादक पदार्थ के खतरे का सामना करने के लिए सक्षम हैं क्योंकि इसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी हैं। नशीले पदार्थों की आवक को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी और बढ़ाने की जरूरत हैं। कांग्रेस सांसद रवनीत सिह बिट्टू ने लुधियाना में अपना डोप परीक्षण कराया।

इस दौरान नवांशहर से विधायक डॉ सुखविदर कुमार ने भी अपना डोप परीक्षण कराया। परीक्षण रिपोर्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद परीक्षण कराया क्योंकि जो मानते हैं कि वह खुद सभी तरह के मादक पदार्थ के चंगुल से मुक्त हैं वही युवाओं से नशीले पदार्थों को छोड़ने को कह सकते हैं।

गौरतलब हैं कि गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह ने कहा था कि वह डोप परीक्षण कराने को तैयार हैं। कुछ तबकों की ओर से यह मांग की जा रही थी कि सियासतदानों को भी डोप परीक्षण कराना चाहिए क्योंकि यह सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी हो गया हैं। वह ऐसा परीक्षण कराना चाहते हैं और यह अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के जमीर पर छोड़ते हैं कि वे परीक्षण कराना चाहते हैं या नहीं।



Herald