Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज इंग्लैंड खिलाफ बेहद खतरनाक साबित हो सकता है ये खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन बीच मैचों की वनडे सीरीज का आज अंतिम मैच खेला जाएगा। अभी तक दोनों टीमों द्वारा इस सीरिज के दो मुकाबले खेल लिए गए है और दोनों टीमों द्वारा एक- एक मैच जीत लिया गया है लेकिन आज दोनों टीमों के लिए करो या मरो मुकाबला खेला जाएगा। जों टीम आज का मुकाबला जीतता है वह इस सीरिज को जीत लेगा। साथ ही भारतीय टीम की और से रोहित शर्मा और कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर जब की नजर रहेंगी। अभी तक भारत की और से कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। बताया जा रहा है कि यादव ने अभी तक दो मैचों में नौ विकेट लिये हैं। यादव ने पहले मैच में छह विकेट और दूसरे वनडे में तीन विकेट चटकाये हैं।

साथ ही बताया जा रहा है कि इंग्लैंड टीम भी कुलदीप यादव को लेकर काफी परेशान नजर आ रही है हाल ही में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दिया बयान दिया है कि तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भारत स्पिनर कुलदीप यादव से बचना होगा। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कुलदीप यादव के सभी ओवर ध्यान से खेलने होगे। साथ यह बात का विशेष ध्यान रखना होगा की उनको कम से कम विकेट दिए जाए। साथ ही आज के मैच में भारतीय टीम के पास एक रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है। बताया जा रहा है कि अगर भारतीय टीम ये मुकाबला जीत लेती है तो यह उसकी लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत भी होगी।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा कि जब कुलदीप यादव को पहले ओवर में ही विकेट मिल जाते हैं इस बात से उनका आत्मविश्वास बढ जाता है। साथ ही उन्होंने कहा की अगर हमको इस मैच को हर हाल में जीतना है तो कुलदीप याद को ऐसा करने से रोकना होगा ताकि वह दबाव नहीं बना सके ।



Herald