Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिंधू, प्रणय ने थाईलैंड ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

बैकाक
चोटी के शटलर पीवी सिंधू और एच एस प्रणय ने आज यहां सीधे गेम में जीत दर्ज करके 350,000 डालर इनामी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश : महिला और पुरूष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने बुल्गारिया की ङ्क्षलडा जेटचिरी को आसानी से 21-8, 21-15 से हराया। उनका अगला मुकाबला हांगकांग की यिप पुई यिन से होगा।            

टखने की चोट से उबरने के बाद अपना दूसरा टूर्नामेंट खेल रहे प्रणय ने पुरूष एकल में स्पेन के पाब्लो अबेन को 21-16, 21-19 से पराजित किया। यह चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय कल इंडोनेशिया के अनुभवी सोनी द्वी कुनकोरो से भिड़ेगा। पारूपल्ली कश्यप ने भी जीत से शुरुआत की। उन्होंने कनाडा के जेसन एंथनी हो शुइ को 21-15, 21-17 से शिकस्त दी। अब उन्हें जापान के कांता सुनेयामा का सामना करना है।           

पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी ने चीनी ताइपै के चेन हंग ङ्क्षलग और वांग चि यिन को 21-18, 15-21, 21-17 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन समीर वर्मा और वैष्णवी रेड्डी जक्का पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गये। समीर को पुरूष एकल में थाईलैंड के थोंगसाक सीनसोमबूनसुक के हाथों 18-21, 16-21 से जबकि वैष्णवी को महिला एकल में जापान की सयाका सातो से 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। अर्जुन एम आर और रामचंद्र श्लोक , मंदिराजू अनिलकुमार राजू और वेंकट गौरव प्रसाद तथा तरूण कोना और सौरभ शर्मा की जोडिय़ों को भी पुरूष युगल में हार झेलनी पड़ी। महिला युगल में मेघना जक्कामपुदी और पूॢवशा एस राम तथा मिश्रित युगल में सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख की जोड़ी आगे बढऩे में नाकाम रहीं।