Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल जन्मदिन से एक दिन पहले नई मिशाल कायम करेंगे महेंद्र सिंह धोनी

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच कल कार्डिफ में खेला जाने वाला है जो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद ख़ास है। हालांकि माही को ब्रिटेन के इस दौरे पर ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका तो नहीं मिला है, लेकिन कल खेला जाने वाला मैच इनके लिए बहुत ख़ास रहेगा। पहला मैच जो मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें 8 विकेटों से जीत हासिल की थी।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने यहाँ भी जबरदस्त क्रिकेट खेली है और पहले आयरलैंड को हराकर अब इंग्लैंड को भी पहले मैच में हरा चुकी है और दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है जिसमें जीत हासिल करते हुए सीरीज पर सील करना चाहेगी।

माही के लिए इसलिए ख़ास होगा कल का मैच

गौरतलब हो कि टीम इंडिया के कप्तान रह चुके धोनी जिन्होंने साल 2004 में अपने कैरियर का आगाज किया था। हालाँकि ये पहले मैच में बिना कोई रन बनाये ही रन आउट हो गए। यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया था। लेकिन इसके बाद इन्होंने ऐसी क्रिकेट खेली जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर रहा था। आज माही सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे है। इस प्रकार कल ये अपना 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलते हुए नजर आयेंगे।

अब तक खेले है इतने मैच

ईएसपीएन क्रिकइन्फो और विकिपीडिया के अनुसार पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर-बल्लेबाज माही ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 318 वनडे और 91 टी-20 मैच खेले है अर्थात कुल 499 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। कल मैदान में उतरते ही माही यह बड़ा कारनामा अपने नाम कर देंगे। साथ ही जन्मदिन से एक दिन पहले माही कल 500वां मैच तो खेलने वाले ही लेकिन अगर ये विकेटकीपिंग करते हुए एक कैच ले लेते है तो कैचों की फिफ्टी भी पूरी कर देंगे।

The post कल जन्मदिन से एक दिन पहले नई मिशाल कायम करेंगे महेंद्र सिंह धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.