क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने शर्मा ने अगले रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले टीम बदलने का निर्णय लिया है. विदर्भ के स्टार खिलाड़ी कर्ण शर्मा अब अगले रणजी सीजन में आंध्र प्रदेश के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
कर्ण ने लगातार दूसरे साल टीम को बदला है. विर्दभ क्रिकेट टीम से पहले कर्ण शर्मा रेलवे के लिए खेलते थे. कर्ण साल 2017 में रेलवे को छोड़कर विर्दभ के साथ जुड़े मगर उन्हें रणजी के उस सीजन में अधिक मौके नही मिले.
भारत के लिए एक टेस्ट मैच और दो वनडे व एक टी-20 खेलने वाले कर्ण शर्मा लेग ब्रेक गेंदबाज हैं. बीते आईपीएल सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे. आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी से ही कर्ण ने अपनी पहचान बनायी है.
आन्ध्र प्रदेश ने पहली बार ऐसा किया

विर्दभ की टीम साल 2017-18 में रणजी चैंपियन बनी थी. मगर कर्ण शर्मा को पूरे सीजन के दौरान सिर्फ चार मैचों में खेलने का मौका मिला. ऐसे में कर्ण ने इस साल भी टीम को बदलने का फैसला किया. वहीं रणजी के नए सीजन से पहले आंध्र प्रदेश ने कर्ण शर्मा के रूप में पहले खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है जो कि दूसरे राज्य से हैं.
कर्ण ने भारत के लिए एक मात्र टेस्ट मैच 9 दिसम्बर 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेला था. जिसमें उन्होंने दोनों परियों में चार विकेट लिए थे. जबकि टीम इंडिया की और से खेलते हुए दो वनडे मैचों में उन्हें एक भी विकेट नही मिला है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये एक मात्र टी-20 मैच में उन्होंने एक विकेट लिया.

आईपीएल में कर्ण शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं. वहीं कुल मिलाकर उन्होंने अभी तक 61 आईपीएल मैच खेले हैं. जिसमें 53 विकेट लिए हैं.
The post दो साल में ही दो टीमें बदलने के बाद अब इस टीम के लिए रणजी खेलने उतरेंगे कर्ण शर्म appeared first on SportzWiki Hindi.