Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के नाम पर दिल्ली में लोगो से ठगा जा रहा है लाखो रूपये

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर कम्पनी बनाकर ठगी करने का एक मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति का नाम करण बागेड़ा है और वह टैगोर गार्डन पश्चिमी दिल्ली के निवासी हैं। वहीं ठगी को अंजाम देने का वाला शख्स जमशेदपुर झारखंड का बताया जा रहा है. ठगी के शिकार करण बागेड़ा टैगोर गार्डन पश्चिमी दिल्ली के निवासी हैं।

टीवी प्रतियोगिता से हुई ठगी 

ठगी का शिकार करण ने बताया कि टीवी पर विराट कोहली एंड कम्पनी की एक प्रतियोगिता चल रही थी। उन्होंने वह प्रतियोगिता जीत ली और दिए हुए नंबर पर ईनाम के लिए कॉल किया, लेकिन उन्हें कोई जबाव नहीं मिला। दो दिन बाद उधर से कॉल आया और उन्हें बताया गया कि वह प्रतियोगिता के प्रथम विजेता हैं और उन्होंने कार जीता है। इसके साथ ही अगर वह कार नहीं लेना चाहते हैं, तो उसके बदले नगद ले सकते हैं।

बैंक अकाउंट में पैसे डालने को बोला 

कॉल करने वाले ने करण को कहा कि ईनाम लेने के लिए उन्हें पहले 6500 रूपये जमा करवाने होंगे और करण ने ऐसा ही किया। उसके बाद जीएसटी के नाम पर करण से 12,500 रूपये और जमा करवाए गए।  एक बार फिर कॉल करके उन्हें कहा गया कि अगर पूरी राशि पानी है तो और डेढ़ लाख रूपये जमा करवाने होंगे। इसके बाद करण को शक हुआ और उसके बाद से कॉलर के नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। करण ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पहले भी कई लोगों को लग चुका है चूना 

आपको बता दें कि प्रतियोगिता के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाला यह गैंग काफी पुराना है और यह फिर से एक्टिव हो गया है। ये टीवी पर प्रतियोगिता करवाते हैं, जिसमें सेलिब्रिटी का चेहरा पहचानना होता है।

चेहरा पहचानने  वालों को ईनाम देने की बात की जाती है और उन्हें करण की तरह ही चूना लगाया जाता है। इसीलिए अगर आपको टीवी पर ऐसा कुछ दिखे तो सचेत रहें और ठगी का शिकार न बनें।

 

The post विराट कोहली के नाम पर दिल्ली में लोगो से ठगा जा रहा है लाखो रूपये appeared first on SportzWiki Hindi.