यूनाइटेड किंगडम में अपनी किताब ‘अ सेंचुरी नॉट इनफ’ के लॉन्चिंग के मौके में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को तीन मैचों की वनडे सीरीज में नंबर-4 पर खेलने की सलाह दी है.
विराट को खेलना चाहिए नंबर-4

सौरव गांगुली ने अपने एक बयान में कहा,
“मुझे लगता है कि वनडे सीरीज में भी केएल राहुल को नंबर-3 पर खेलना चाहिए और विराट कोहली को नंबर-4 पर इससे आपकी पिछले दो-तीन सालों से चली आ रही नंबर-4 की परेशानी भी खत्म हो जायेगी.”
उम्मीद है भारतीय टीम पांच टेस्ट मैच तक फॉर्म रखेगी कायम

सौरव गांगुली ने आगे अपने बयान में कहा,
“भारतीय टीम ने टी-20 क्रिकेट में अच्छा किया और मैंने भारत की जीत को एंजॉय भी किया है, लेकिन भारतीय टीम को अभी लम्बा गर्मी का सीजन खेलना है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि पूरे पांच टेस्ट मैच तक भारतीय टीम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी. आपकों जीतने के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग चुनौती स्वीकार करनी होती है.
मुझे लगता है, कि अभी भारतीय टीम एक बहुत ही शानदार ऑलराउंड लिमिटेड ओवर टीम है. भारतीय टीम के पास लिमिटेड ओवर के कई शानदार बल्लेबाज रोहित, धवन जैसे है. जो मेरे और तेंदुलकर के भी पार्टनरशिप के रिकॉर्ड आसानी से तोड़ रहे है. रोहित शर्मा लिमिटेड ओवर क्रिकेट का एक बहुत ही खास बल्लेबाज है. “
कुलदीप को मिले हर फॉर्मेट में टीम में जगह

कुलदीप यादव को हर फॉर्मेट में जगह दिलाने की बात बोलते हुए सौरव गांगुली ने कहा,
“इंग्लैंड में हर जगह विकेट काफी अलग-अलग है. ऐसे में आपकों एक विकेट टेकर गेंदबाज चाहिए और वह काम कुलदीप यादव अच्छी तरह से कर सकता है. कुलदीप ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट भी खेला है और उसे अब हर फॉर्मेट में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए.”
The post सौरव गांगुली ने विराट को तीसरे नहीं बल्कि इस नंबर पर बल्लेबाजी करने की दी सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.