भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 3 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज से अपनी चोट के चलते बाहर हो गये है.
जसप्रीत बुमराह की चोट के बाद चयनकर्ता किसी ना किसी खिलाड़ी को उनके स्थान पर इंग्लैंड भेजेंगे. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों के ही नाम बताएंगे, जिन्हें चयनकर्ता जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टीम में मौका दे सकते है.
शार्दुल ठाकुर

जसप्रीत बुमराह की जगह लेने के लिए सबसे प्रबल दावेदार शार्दुल ठाकुर है. शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के लिए कुछ वनडे मैच खेल चुके है और शानदार प्रदर्शन भी कर चुके है. वह इंडिया ए के लिए इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन भी कर रहे है, इसलिए भारतीय टीम के चयनकर्ता शार्दुल ठाकुर को बुमराह की जगह मौका दे सकते है.
दीपक चाहर

दीपक चाहर वर्तमान समय में शानदार फॉर्म में चल रहे है. उनकी स्विंग होती गेंदों का किसी ही बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं है. दीपक चाहर इनदिनों इंडिया ए टीम के लिए इंग्लैंड में ट्राई सीरीज खेल रहे है. जहां वह 5 मैचों में 13 विकेट ले चुके है. उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें भी टीम में जरुर शामिल कर सकते है.
मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज भी चयनकर्ताओं की पसंद हो सकते है. चयनकर्ता पहले भी मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में कई मौके दे चुके है और इस बार भी बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया जा सकता है. मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में भी शानदार गेंदबाजी की थी.
मोहम्मद शमी (यो-यो टेस्ट पर रहेगा निर्भर)

अगर मोहम्मद शमी यो-यो टेस्ट पास कर लेंगे, तो निश्चित ही उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह इंग्लैंड भेजा जायेगा. शमी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाये थे. जिस कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था. अब अगर मोहम्मद शमी यो-यो टेस्ट पास करते है, तो उन्हें भी बुमराह की जगह भारतीय टीम में मौका मिल सकता है.
जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट को भी भारतीय टीम के चयनकर्ता जसप्रीत बुमराह के स्थान पर टीम में शामिल कर सकते है. चयनकर्ताओं ने लम्बे समय बाद जयदेव को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में मौका दिया था. अब जयदेव उनादकट को भारतीय टीम के चयनकर्ता एकबार फिर मौका दे सकते है.
The post इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए बुमराह की जगह इन पांच खिलाड़ियों में से किसी एक को मिलेगा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.