Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम्बाब्वे क्रिकेट की गरीबी फिर बनी रोड़ा, नहीं कर सका पाकिस्तान टीम के लिए होटल बुक

Pakistan beat Australia by 45 runs

पाकिस्तान क्रिकेट ने जिम्बाब्वे में खेली गयी तीन देशों के बीच टी-20 की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया और ट्रॉफी अपने नाम की। लेकिन इन्हें इस दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

इसके बाद अब पाक टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला अगले शुक्रवार को खेला जाने वाला है।

Pakistan beat Zimbabwe by 74 runs

गौरतलब हो कि ज़िम्बाब्वे में बीते दिनों पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली गयी थी जिसमें पाक टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराया था और अब इन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलनी है लेकिन उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल बात यह है कि पहले भी यह बात सामने आयी थी कि ज़िम्बाब्वे की टीम आर्थिक तंगी से परेशान है और अब इसका उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला है। इस बार हुआ यह कि ज़िम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) की आर्थिक तंगी के कारण पाकिस्तान टीम को हरारे से बुलवायो जाने में देरी हो गयी। जेडसी के पास पाकिस्तान टीम को रुकवाने के लिए होटल का इंतजाम नहीं हो सका। इस कारण इन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है।

क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी वेबसाइट में से एक ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद बुलावायो जाना था लेकिन देरी हो गयी और उसके बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के लिए होटल का प्रबंधन भी नहीं कर पाया। यह भी भी बताया गया है कि फिर होटल की बुकिंग रद्द करनी पड़ी क्योंकि पैसे की तंगी आ गयी।

जिम्बाब्वे क्रिकेट बीते पिछले कई महीनों से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण उसने अपने घरेलू टूनार्मेंट स्थागित कर दिए हैं और साथ ही अपने खिलाड़ियों तथा कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रहा है। हालाँकि अब अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उनकी मदद करने को कहा है।

The post जिम्बाब्वे क्रिकेट की गरीबी फिर बनी रोड़ा, नहीं कर सका पाकिस्तान टीम के लिए होटल बुक appeared first on SportzWiki Hindi.