Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीएसजी को बायर्न म्यूनिख से मिली करारी हार

ऑस्ट्रिया। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने नए सीजन की शुरुआत से पहले यहां शनिवार को खेले गए एक दोस्ताना मुकाबले में फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 3-1 से करारी शिकस्त दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जर्मन क्लब ने इस दोस्ताना मुकाबले में एक गोल से पिछड़न के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
इस जीत के बाद बायर्न म्यूनिख के डिफेंडर डेविड अलाबा ने माना कि युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके कारण उनकी टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

डेविड अलाबा ने कहा, “युवा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा काम किया और मैदान पर आज यहीं दिखा।” पीएसजी ने मैच की सकारात्मक शुरुआत की और गोल करने के कई मौके बनाए। 31वें मिनट में फ्रेंच क्लब को सफलता मिली और टिमोथी वेह ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में बायर्न की वापसी शानदार रही। 60वें मिनट जावी मार्टिनेज ने अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल दागा।  इसके आठ मिनट बाद, पुर्तगाल के युवा खिलाड़ी रेनाटो सांचेज ने बॉक्स के बाहर से फ्री-किक पर शानदार गोल करते हुए बायर्न की बढ़त को दोगुना कर दिया।  मैच का अंतिम गोल जोशुआ जक्र्जी ने 78वें मिनट में दागा।

The post पीएसजी को बायर्न म्यूनिख से मिली करारी हार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.