Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोका इतिहास का सबसे तेज शतक

हरारे। ऑस्ट्रेलिया के फिस्फोटक बल्लेबाज एरोन फिंच जो की दुनिया के खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार, जो गेंदबाजों की धज्जियां उधेड़ने के लिए जाने जाने है। उन्होंने मंगलवार को जिम्बाब्वे के बॉलर्स ऐसी धज्जियां उधेड़ी की सारे गेंदबाज उनके सामने पानी भरते नजर आए। फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेली जा रही टी-20 सीरीज में अपने ही रिकॉर्ड को एक बार फिर से ध्वस्त कर दिया।

एरोन फिंच

10 छक्के और 16 चौकों की मदद से फिंच ने मात्र 76 गेंदों में 172 रनों की पारी खेल डाली। क्रिकेट इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में यह अब तक की सबसे बड़ी पारी है। आपको बता दे कि इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी फिंच के नाम ही था। उन्होंने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन की शानदार पारी खेली थी। अब उन्होंने खुद के रिकॉर्ड को ही तोड़ा है।

172 रनों की पारी में हार्ड हिटिंग बल्लेबाज फिंच का स्ट्राइक रेट 226.32 रहा। फिंच ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और सिर्फ 50 गेंदों में शतक लगा दिया।

फिंच की इस शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर के टी-20 मैच में 2 विकेट खोकर 229 रन बनाए।

इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एरोन फिंच ने 33 गेंद में 68 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया था।

The post ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोका इतिहास का सबसे तेज शतक appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.