स्पोर्ट्स डेस्क:एक अगस्त से ओवल के मैदान में भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होने जा रही है। इस सीरीज में दोनों टीमों के पास कई नए रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका मिला है। इस सीरीज में पहले मैच में मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड की टीम टेस्ट करियर का 1000 टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगी। इस सीरीेज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पास ज्यादा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय कप्तान कोहली में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर इस रैकिंग में पहले स्थान पर आ सकते हैं। स्मिथ बॉल टेम्परिंग में दोषी होने के कारण 12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली स्मिथ से केवल 26 अंक पीछे है। अगर इस सीरीज में विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह स्मिथ को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर आ सकते हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की टॉप 20 में विराट के साथ तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल है। इस रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा छठे, लोकेश राहुल 18वें और अजिंक्य रहाणे 19वें स्थान पर है। भारतीय कप्तान कोहली टेस्ट में सौरव गांगुली के 21 टेस्ट मैचों में जीत का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कप्तान के रूप में कोहली ने अब तक 21 टेस्ट मैच जीतकर सौरव के रिकॉर्ड के बराबर है। लेकिन इस सीरीज में कोहली एक मैच जीतकर 22 टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन सकते हैं। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के बदलते मौसम को लेकर अपने गेंदबाजों को धैर्य रखने के लिए कहा है।
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), करूण नायर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी
Herald