Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बासिल थंपी को दुनिया का दूसरा ब्रेट ली बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने लिया ये जिम्मेदारी

पिछले कुछ समय में भारतीय गेंदबाजी अधिक मजबूत हुई है. जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मुहम्मद शमी ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की है. ये गेंदबाज लगातार भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते आ रहे हैं. वहीं आने वाले समय में भी भारतीय गेंदबाजी में उच्च दर्जे के गेंदबाज नज़र आने वाले हैं. इसी वर्ष आईपीएल सीजन में आवेश खान और शिवम मावी जैसे युवा गेंदबाजों ने भी अपनी ओर ध्यान केन्द्रित किया है.

वहीं उभरते हुए गेंदबाजों में बासिल थंपी और विगनेश का नाम भी शामिल है. अब इन दोनों गेंदबाजों को ऑस्‍ट्रेलिया में जाकर ट्रेनिंग करने के लिए चुना गया है.

दो सप्‍ताह तक ट्रेनिंग करेंगे

एमआरएफ पेस अकादमी ने इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्‍ट्रेलिया में ट्रेनिंग के लिए चुना है. एमआरएफ का क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के साथ करार है. वह सालाना दो तेज गेंदबाज का चुनाव ब्रिसबेन की नेशनल क्रिकेट अकादमी में कोचिंग के लिए करते हैं. एमआरएफ के हैड कोच एम. सेंतिलनाथन दोनों खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहकर उनकी गेंदबाजी स्किल्‍स को और अधिक धार देने की कोशिश करेंगे.

थंपी ने एमआरएफ द्वारा ट्रेनिंग के लिए चुने जाने पर ख़ुशी जताते हुए कहा ”मुझे अब भी काफी कुछ सीखना बाकी है. इससे मैं काफी खुश हूं” थंपी घरेलू क्रिकेट में केरला की ओर से खेलते हैं.

वहीं विगनेश तमिलनाडु की रणजी टीम के लिए खेलते हैं. पिछले रणजी सीजन में विगनेश ने छह मैचों में 24 विकेट निकाले थे. वह तमिलनाडु के लिए सबसे ज्‍यादा विकेट निकालने वाली खिलाड़ी थे. अपने अभी तक के क्रिकेट करियर में विगनेश 15 मैचों 61 विकेट निकाल चुके हैं.

एमआरएफ द्वारा ट्रेनिंग के लिए चुने जाने पर विगनेश काफी खुश हैं. अपनी प्रतिभा को ऑस्ट्रेलिया में दिखाने के लिए उत्साहित विगनेश ने कहा ”ऑस्‍ट्रेलिया का ये मेरा पहला दौरा होगा. वहां जाकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मैं काफी उत्‍साहित हूं”

The post बासिल थंपी को दुनिया का दूसरा ब्रेट ली बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने लिया ये जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.