Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वसीम जाफर ने दी कोहली को बल्लेबाजी टिप्स कहा अगर ऐसा किया तो घुटने टेक देंगे अंग्रेज

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर इन दिनों पूरे क्रिकेट जगत की नजरें लगी हुई हैं। विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच जब जंग हो तो इस तरह का क्रेज देखा जा सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी खिलाड़ी पर उम्मीदें या नजरें हैं तो वो है भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली….

विराट कोहली पर हैं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजरें

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए इंग्लैंड के खिलाफ ये टेस्ट सीरीज कई मायनों में बहुत खास है। विराट कोहली को इस टेस्ट सीरीज में अपने आपको किसी भी तरह से बल्लेबाजी के रूप में साबित करने की जरूरत है। वैसे तो विराट कोहली मौजूदा समय के इतने बड़े बल्लेबाज हैं कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

विराट कोहली पर वसीम जाफर ने जताया पूरा यकिन

लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी चिंता का कारण इंग्लैंड में पिछले दौरे की नाकामी है। विराट कोहली इंग्लैंड के पिछले दौरे पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। ऐसे में उनको इस बार उस नाकामी को पीछे छोड़ना है। विराट कोहली पर भारतीय टीम के कई पूर्व खिलाड़ियों को पूरा भरोसा है। इसी तरह से पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी विराट कोहली पर रन बनाने का पूरा भरोसा जताया है।

विराट कोहली इस बार इंग्लैंड में होंगे सफल

वसीम जाफर ने विराट कोहली को लेकर कहा कि “ये जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को शुरूआती मैचों में जरूर मिस करेंगे। भारत के पास 20 विकेट लेने वाला पेस अटैक है साथ ही भारत के पास क्वालिटी बल्लेबाज हैं।मुझे पूरा यकिन है कि इस बार विराट कोहली इंग्लैंड में सफल होंगे।”

गेंद को शरीर से दूर नहीं खेलने की दी सलाह

विराट कोहली को इंग्लैंड में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए सलाह देते हुए जाफर ने कहा, कि

“यहां पर फेल होने के बाद वो बहुत अच्छे खिलाड़ी बने हैं। 2014 के बाद से वो पूरे विश्व में बेहतरीन तरीके से खेले हैं। बस उन्हें तो एक ही चीज में सावधानी रखने की जरूरत है और वो है की गेंद को थोड़ा देर से खेले। उनको शरीर से दूर गेंद को नहीं खेलना चाहिए। कभी-कभी आप भारत में एक बार जमने के बाद ऐसा कर सकते हैं, लेकिन इंग्लैंड में गेंद मूव होती है। अगर आप सेट हो तो भी इस तरह के ड्राइव से बचना चाहिए।”

पुजारा की फॉर्म से हो रही है हैरानी

इसके साथ ही वसीम जाफर ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर कहा कि “काउंटी क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा को रनों के लिए संघर्ष करते देख मैं थोड़ा सा हैरान हूं। मुझे तो ऐसा महसूस हो रहा कि उन्हें पहले टेस्ट से बाहर किया जा सकता है। जहां पर भारत तीन सलामी बल्लेबाज शिखर,विजय और केएल राहुल को चुन सकती है।

दिनेश कार्तिक को लेकर हो रही है खुशी

वहीं आगे जाफर ने अपने 2007 के इंग्लैंड दौरे को याद करते हुए खासकर दिनेश कार्तिक को लेकर कहा कि “मैं कार्तिक को लेकर बहुत खुश हूं। वो 2007 में मेरे सलामी साझेदार थे। अगर वो रन बनाते हैं तो भारतीय टीम को नंबर-6 पर एक उपयोगी बल्लेबाज मिल जाएगा। वो जानते हैं कि दूसरी नई गेंद से कैसे खेला जाता है। मुझे उम्मीद है कि वो इस अवसर को भुनाएंगे। साथ ही मैं उम्मीद करता हूं कि हार्दिक पंड्या भी बहुत-बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे। अगर वो फिट रहते हैं तो वो तीसरे पेसर के साथ ही नंबर-7 पर बल्लेबाजी का रोल करेंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वसीम जाफर ने दी कोहली को बल्लेबाजी टिप्स कहा अगर ऐसा किया तो घुटने टेक देंगे अंग्रेज appeared first on SportzWiki Hindi.