Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर सहित दिग्गजों ने दी कुछ यूं दी कैप्टन कूल धोनी को जन्मदिन की बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक एमएस धोनी का आज बर्थडे है. कैप्टन कूल धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने हर किसी के दिल में अपनी जगह बनायी है. इसीलिए उनके जन्मदिन पर क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने धोनी को बधाई देते हुए ट्वीटर पर लिखा ”जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं धोनी और 500वां अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए बधाई. ऐसे ही अपने आसपास और उससे बाहर के लोगों को खुशियां देते रहो”

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने एक खास अंदाज़ में बधाई देते हुए कहा ”हैपी बर्थडे एमएस धोनी, तुम्हारी जिंदगी इस स्ट्रेच से भी लंबी हो और तुम्हे हमेशा अपनी स्टंपिंग से भी ज्यादा खुशियां मिलें. ओम फिनिशाय नमः”

पाकिस्तान के खतरनाक तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर ने धोनी को बधाई देते हुए कहा ”जन्मदिन की शुभकामनाएं धोनी और आगे आने वाला साल शानदार रहे” इसके साथ ही शोएब ने लोगों से सवाल करते हुए कहा ”क्या आपको पता है धोनी ने कप्तान रहते हुए भारत के लिए कितने मैच जीते हैं ?”

धोनी के करीबी माने जाने वाले सुरेश रैना ने बधाई देते हुए लिखा ”500 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेलना, भारत के लिए वह दिन खास था जब आप जैसे महान व्यक्ति ने जन्म लिया. मेरे भाई जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप मेरे लिए हमेशा प्रेरणाश्रोत रहे हो और आगे भी रहोगे” 

मोहम्मद कैफ ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा ”क्रिकेट योगी और दुनिया के प्रेरणादायक कप्तान एमएस धोनी को जन्मदिन की बधाई. आप हमेशा ऐसे ही बने रहें”

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बधाई देते हुए लिखा ”जन्मदिन की शुभकामनाएं माही भाई. गॉड ब्लेस यू”

The post सचिन तेंदुलकर सहित दिग्गजों ने दी कुछ यूं दी कैप्टन कूल धोनी को जन्मदिन की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.