मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ डेट करने की खबरें सुर्खियों में हैं। सूत्रों की माने तो ये डेटिंग कुछ महीने पहले शुरू हुई थी जो की अब काफी सीरियस हो गयी हैं। ये दोनो एक-दूसरे की कंपनी काफी पसंद कर रहे हैं।
सूत्र का कहना है, ”ईशा को हार्दिक से बेशुमार प्यार हो गया है। हार्दिक उनके लिए जो भी छोटी-छोटी चीजें करते हैं ईशा बेहद खुश हो जाती हैं। बता दे ईशा की करीबी दोस्त के ने उनकी ये लव स्टोरी की डिटेल दी है। ईशा-हार्दिक के अगर इंस्टा अकाउंट पर नजर डाले तो वे अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हैं। उनकी क्यूट टॉक्स दोनों के रिलेशन को बयां करती हैं। हालांकि दोनों अभी पब्लिकली अपने रिश्ते का खुलासा नहीं करना चाहते।
सूत्र बताते हैं, ”ईशा-हार्दिक पब्लिक की नजरों से बचना चाहते हैं। वे मीडिया से दूर रहते हैं। वे एक-दूसरे के करीब रहते हैं। आउटिंग पर जाने से बेहतर वे इंडोर ही क्वॉलिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। इसी वजह से उन्हें पब्लिकली कम देखा जाता है।’
हार्दिक पांड्या का पिछले दिनों ही एली अवराम से ब्रेकअप हुआ हैं। एली कमिटमेंट चाहती थीं लेकिन हार्दिक रिलेशन को लेकर कैजुअल थे। दोनों के बीच बहस भी हुई। आखिर में उन्होंने रिलेशन तोड़ दिया। इसके बाद हार्दिक का नाम बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली उर्वशी रौतेला के साथ भी जुड़ा।
The post क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के प्यार में क्लीन बोल्ड हुई बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
