भारतीय महिला टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों इंग्लैंड में अपने बल्ले से कहर बरपा रही हैं. मंधाना ने यहां खेले जा रहे टी-20 मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली है. मंधाना महिला क्रिकेट सुपर लीग में वेस्टर्न स्टॉर्म की ओर से खेल रही हैं. इसमें पदार्पण करते हुए मंधाना 20 गेंदों में 48 रन बना डाले.
What an incredible innings on KSL debut from Smriti Mandhana! 48 from just 20 balls!
Some amazing shots here!
#StormTroopers
![]()
@mandhana_smriti @sachin_rt @BCCIWomen @Anya_shrubsole @legsidelizzy @ECB_cricket @SGanguly99 @VVSLaxman281 @harbhajan_singh pic.twitter.com/JW2dkDzw6C
— Western Storm (@WesternStormKSL) July 22, 2018
स्टर्न स्टोर्म और यॉर्कशॉयर डायमंडस के बीच मैच जारी है. इस मुकाबले में यॉर्कशॉयर डायमंडस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 162 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ने शानदार अंदाज में पारी की शुरुआत की. और मात्र तीन विकट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया.
मंधाना की इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने यॉर्कशायर डायमंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की. स्मृति मंधाना और रेचल प्रीस्ट ने पारी की शुरुआत की थी. लेकिन पहली ही गेंद पर प्रीस्ट ने अपना विकेट गंवा दिया.
इसके बाद मंधाना ने हिदर नाइट (97 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़ टीम को संभाला. वेस्टर्न स्टॉर्म ने 163 रनों का लक्ष्य 27 गेंद बाकी रहते ही तीन विकेट खो कर (166/3) हासिल कर लिया.
Heather Knight and Smriti Mandhana helped @WesternStormKSL get off to a flyer in the opening game of the @KIA_SuperLeague at the CACG. pic.twitter.com/UQHd1JJ8oG
— Alex Davidson
(@photodavidson) July 22, 2018
अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान मंधाना ने पांच छक्के और तीन चौके लगाए. हालांकि किस्मत उनके साथ नहीं थी, वरना KSL के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक उनके नाम होता.
इस लीग में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड 22 गेंदों का है. बता दें, इस लीग में खेलने वाली मंधाना पहली भारतीय हैं. मंधाना ऑस्ट्रेलिया की महिला टी-20 लीग बिग बैश की टीम ब्रिसबेन हीट से भी खेल चुकी हैं.
गौरतलब है कि वर्ष 2017 वर्ल्ड कप के बाद मंधाना ने 12 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 402 रन बना चुकी हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा इसमें उनका करियर बेस्ट 40 गेंदों पर खेली गई 76 रन की पारी भी शामिल है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी.
The post मंधाना के तूफ़ान में उड़ा यॉर्कशायर लेकिन रिकॉर्ड बनाते-बनाते चूक गयी यह स्टार बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.

(@photodavidson)