Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिविज शरण और आर्तेम सिताक ने विम्बलडन में किया विजयी आगाज

लंदन। भारत के दिविज शरण और उनके न्यूजीलैंड के जोड़ीदार आर्तेम सिताक ने विम्बलडन चैम्पियनशिप में विजयी आगाज किया है।शरण और सिताक ने राडू एलबोट और मालेक जाजिरी की जोड़ी को दो घंटे 41 मिनट में शिकस्त दी।

142 साल के क्रिकेट इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के एकमात्र गेंदबाज बने कुलदीप

भारत और न्यूजीलैंड की इस जोड़ी ने 7-6, 6-7, 6-3, 6-2 से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। शरण और सिताक मैच में अपने मजबूत सर्विस गेमके माध्यम से जीत हासिल करने में सफल रहे। इस कारण ही उन्हें केवल एक ब्रेक प्वाइंट का सामना करना पड़ा जिसे उन्होंने बचा लिया।

इससे पहले भारत के पूरव राजा और फैब्रिस मार्टिन की जोड़ी को मिर्जा बेसिक और दुसान लाजोविच की जोड़ी से संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। यह मुकाबला पांच सेटों तक चला था।

विम्बलडन: विश्व नम्बर वन राफेल नडाल और जोकोविक तीसरे दौर में

भारतीय-फ्रांसिसी जोड़ी पहले दो सेट में पिछड़ रही थी, लेकिन अगले दोनों सेट जीतकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। अन्तिम सेट में दोनों जोडिय़ों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला, लेकिन इस बार बाजी मिर्जा बेसिक और दुसान लाजोविच की जोड़ी ने मारी।

त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

पूरव राजा और फैब्रिस मार्टिन की जोड़ी ने 9-10 पर सर्विस करते हुए दो मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन इसके बावजूद विरोधी जोड़ी ने यादगार जीत दर्ज की।

ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता सुशील को चार साल में पहली बाउट में मिली हार

इस मुकाबले में भारतीय-फ्रांसिसी जोड़ी को 2-6, 4-6, 7-6, 6-4, 9-11 से पराजय का मुंह देखना पड़ा। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी पूरव राजा ने कहा था कि उन्होंने उस गेम में अच्छे रिटर्न दिए और इससे अंतर पैदा हुआ। गौरतलब है कि लाजोविच और बेसिक शीर्ष 100 में शामिल एकल खिलाड़ी हैं।