Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच के बाद नाईट आउट पर निकला था यह खिलाड़ी अब बोर्ड ने सुनाया ये फैसला

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी अब अपने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में कप्तान दिनेश चांडिमल और टीम मैनेजर को वेस्टइंडीज में की गई बॉल टेंपरिंग की घटना के बाद 4 टेस्ट और 2 वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाया है, तो वहीं एक और युवा श्रीलंकाई खिलाड़ी को दुर्व्यवहार के लिए पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

श्रीलंका के युवा गेंदबाज वांडरसे को श्रीलंका बोर्ड ने दी चेतावनी

श्रीलंका के युवा स्पिन गेंदबाज जेफ्री वांडरसे को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में हुए वेस्टइंडीज दौरे पर सेंट लुसिया में किए गए खराब व्यहार के लिए कड़ी फटकार लगाई है और साथ ही उन्हें ऐसा अगली बार करने पर 12 महीनों के लिए संस्पेंड करने के प्रोबेशन पीरियड में रखा गया है। साथ ही उनके एक साल की मैच फीस का 20 प्रतिशत फाइन लगाया गया है।

अब नियमों का उल्लंघन करने पर वांडरसे को कर दिया जाएगा 12 महीनों के लिए बाहर

इसका मतलब तो ये हो गया है कि भले ही अब वांडरसे आगे खेलना जारी तो रख सकते हैं, लेकिन उन्हें उल्लंघन करने पर इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट से बाहर कर दिया जाएगा।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में किया स्पष्ट

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अब अपने खिलाड़ियों के व्यवहार को सुधारने के लिए अलग रूख अपनाया हुआ है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से वांडरसे को लेकर किए गए फैसले पर कहा कि

“इस घटना को लेकर वांडरसे को अपराध की श्रेणी में रख कर और सजा को तैयार रखा है। इसमें बोर्ड ने खिलाड़ी को ये भी बताया कि अगर इस अवधि के दौरान उनके द्वारा फिर से ये किया जाता है, तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा।”

वेस्टइंडीज दौरे पर वांडरसे पर है नाईट आउट करने का आरोप

आपको बता दें कि हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी, जहां पर दूसरा टेस्ट मैच सेंट लूसिया में खेला गया था इस टेस्ट के दौरान ही रात के समय में होटल पर वांडरसे ने किसी शख्स के साथ दुर्व्वहार किया था, जिसकी रिपोर्ट वो बोर्ड को नहीं दे सके ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तत्काल उन्हें श्रीलंका वापस भेज दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post मैच के बाद नाईट आउट पर निकला था यह खिलाड़ी अब बोर्ड ने सुनाया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.