भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गये है. भारतीय टीम के कप्तान फिलहाल भारतीय टीम के सबसे पॉपुलर और सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक है. जून 2017 में आई फोर्ब्स की हाई पेड 100 एथलीट्स की लिस्ट में विराट कोहली भारत के अकेले खिलाड़ी थे.
23.2 मिलियन पहुंची इन्स्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की सोशल मीडिया में फैन फाँलोविंग तेजी से बढ़ती ही जा रही है. HOPPERHQ.COM के डेटा के मुताबिक भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एनबीए के सुपरस्टार स्टीफन कुरे और बॉक्सिंग के लैजेंड फ्लोड मेवेद्यर को भी लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
एनबीए के सुपरस्टार स्टीफन कुरे के जहां 21.3 मिलियन फाँलोवर है. वही बॉक्सिंग के लैजेंड फ्लोड मेवेद्यर के 20.7 फाँलोवर है.
एक पोस्ट का मिलता है विराट को 120, 000 अमेरिक डॉलर

HOPPERHQ.COM के डेटा के मुताबिक आपकों यह भी बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के एक पोस्ट कीमत करीब 120, 000 अमेरिक डॉलर होती है.
वही स्टीफन कुरे को एक पोस्ट का करीब 110, 000 अमेरिक डॉलर मिलता है. वही बॉक्सिंग के लैजेंड फ्लोड मेवेद्यर को एक पोस्ट का करीब 107, 000 अमेरिक डॉलर मिलता है.
अनुष्का के साथ शादी करने के बाद हुआ है इजाफा

आपकों बता दें, कि 11 दिसंबर 2017 को ही विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी और तब से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के फाँलोवर की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है.
रोनाल्डो सबसे आगे

आपकों यह भी बता दें, कि पुर्तगाल के क्रिश्चियानों रोनाल्डो इन्स्टाग्राम में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी है. रोनाल्डो के कुल इन्स्टाग्राम फाँलोवर की संख्या करीब 136 मिलियन है.
रोनाल्डो को अपने एक पोस्ट का करीब 750, 000 अमेरिक डॉलर मिलता है. वही ब्राजील के नेमार को दुसरे नंबर में अपने एक पोस्ट का करीब 600, 000 अमेरिक डॉलर मिलता है. इसके बाद लियोनल मेसी का नंबर आता है, जिन्हें इन्स्टाग्राम के एक पोस्ट से 500, 000 अमेरिक डॉलर मिलता है. डेविड बेखम को भी एक पोस्ट का करीब 300, 000 अमेरिक डॉलर मिलता है.
The post अनुष्का शर्मा से शादी करके विराट कोहली को हो रहा है करोड़ो का फायदा, इस मामले में पहले भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.