इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 1 अगस्त से खेला जाने वाला है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी माइक हसी जिन्हें मिस्टर क्रिकेट के रूप में जाना जाता है, ने कहा कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट साइड में चाइनामैन कुलदीप यादव से पहले जगह के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि अश्विन के अभी टेस्ट क्रिकेट में 300 से अधिक विकेट हैं और व्यक्तिगत रूप से, वह प्लेइंग इलेवन में इन्हें जगह मिलने की उम्मीद करते है।

“मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं। व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि अश्विन को कुलदीप से पहले मौका दिया जाना चाहिए। उनके पास 300 से अधिक टेस्ट विकेट हैं। अश्विन को मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह के पूरे हकदार है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए मिस्टर क्रिकेट ने कहा।”
वनडे और टी-20 इंटरनेशनल श्रृंखला में 23 वर्षीय चाइनामैन स्पिन गेंदबाज की सफलता के बाद इंग्लैंड में आगामी टेस्ट सीरीज़ में मौका दिया गया। अब इन्हें उम्मीद है कि भारतीय टेस्ट टीम में फिर से मौका मिले। अब तक इस दौरे पर कुलदीप यादव ने 5 सीमित ओवरों के मैचों में काफी जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट लिए और कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा भी था कि इन्हें टेस्ट में भी जगह मिलनी चाहिए जो इन्हें मिल चुकी है।

बहुत सारे विशेषज्ञ और अन्य लोग यह मानते हैं कि कुलदीप यादव को पहला टेस्ट खेलना चाहिए। लेकिन माइक हसी जिन्होंने रविचंद्रन अश्विन के साथ और उसके खिलाफ क्रिकेट खेला है। इस कारण इनका कहना है कि अश्विन को कुलदीप से पहले तरजीह देनी चाहिए।
“बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अश्विन एक बड़ी भूमिका निभा सकते थे। कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन मुझे लगता है कि भारत को अश्विन के साथ बने रहना चाहिए। कुलदीप युवा हैं और वह इनसे सीख सकता है, “हसी ने कहा।
The post माइक हसी का विराट को सुझाव, इस स्पिनर को टीम में शामिल करने की दी सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.