Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गावस्कर ने बताया खराब फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन बस ये एक्सरसाइज कर सुधार सकते है अपना प्रदर्शन

भारतीय टीम में गब्बर के नाम से पहचान बनाने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला पिछले काफी समय से ठंडा सा पड़ गया है. रन बनाने की बात करे तो वह चाहे आईपीएल हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर चाहे किसी भी फ़ॉर्मेट की बात हो इस समय धवन का बल्ला काफी खामोश मालूम पड़ता है.

आखिर धवन के बल्ले से इन दिनों रन नहीं निकल रहे है भारतीय टीम की ओपनिंग में रोहित शर्मा का साथ देने के लिए धवन का विकल्प है, लेकिन धवन के फ्लाफ होने के बाद सवाल उठता है, कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को जगह दी जा सकती है.

मैं यह मानता हूँ वह असफल रहता है:  सुनील

पूर्व  बल्लेबाज सुनील गावस्कर कहना है कि

“अपने धीमें फुटवर्क के कारण  शिखर धवन खराब फार्म से जूझ रहे है. धवन पर अच्छा प्रदर्शन करने का लगातार दबाव पड़ता है . देखा जाए तो जब धवन रन बनने में असफल रहता है, तो 4-5 मैचों में ही विफल रहता है, लेकिन लोग उसके बनाए रनों को भूल जाते हैं. सीमित आेवरों के मैच में उसने 9 शतक और 50रन से अधिक17 स्कोर भी बनाए हैं.”

गावस्कर का कहना है कि

“शिखर धवन, इंग्लैंड के विरुद्ध टी-20 मुकाबले में पूरी तरह से असफल रहे है . वह अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए है.  हालांकि 50 ओवर मैच में उन पर भरोसा दिखया जा सकता है .मैं यह मानता हूँ कि वह औसतन कम से कम असफल रहता है, जिसे मैं मानता हूँ.  मैंने आई.पी.एल में देखा था, कि धवन के पैर धीमे चल रहे हैं, मैं तो उसे रस्सी से कूद कर अभ्यास करने की सलाह देता हूं. ऐसा करने से उसे मदद मिलेगी.”

आई.पी.एल 192 रन बनने तैयार है वापसी के लिए 

गावस्कर ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए कहा कि

“वह आई.पी.एल में 192 रन बनने वाले बल्लेबाज है. कहा की गंभीर जैसा सलामी बल्लेबाज आज भी भारतीय टीम में वापसी कर सकता है.”

उन्होंने कहा कि

“किसी को कभी किसी काम में हार नहीं माननी चाहिए. आई.पी.एल में खेलने का कोई फायदा नहीं होगा अगर आपको ये नहीं लगता कि अब भी आप भारत के लिए खेलने को तैयार हैं. गंभीर को किसी भी मैच में प्रदर्शन करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगता है .”

The post गावस्कर ने बताया खराब फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन बस ये एक्सरसाइज कर सुधार सकते है अपना प्रदर्शन appeared first on SportzWiki Hindi.