Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बहते खून को पलभर में रोकेंगें ये घरेलू नुस्‍खें.....

हेल्‍थ डेस्‍क। आमतौर पर कई कारणों से इंसान के शरीर पर ऐसी गहरी चोटे लग जाती हैं जिससे खून का स्‍त्राव निरंतर होता रहता हैं। अगर इंसान के‍ खून का स्‍त्राव बंद नही होता हैं तो जाना जाने का खतरा बढ जाता हैं। अगर इंसान को किसी भी कारण से चोट लगे तो खून के स्‍त्राव को रोकना बेहद जरूरी होता हैं। अगर बहते खून को रोकने के लिए आप जख्‍मी इंसान को डॉक्‍टर के पास ले जाते हैं तो काफी समय निकल जाता हैं जो जाने के खतरे को बढा देता हैं इसीलिए खून के स्‍त्राव को कुछ घरेलू नुस्‍खों से भी रोका जा सकता हैं। आईये जानते हैं इन नुस्‍खों के बारें में-

तुंरत करें बर्फ का प्रयोग:

अगर आपको चोट लगी हैं और खून का स्‍त्राव रूक नही रहा हैं तो बर्फ इसमें काफी फायदेमंद हो सकती हैं। दरअसल बर्फ के इस्‍तेमाल से खून के बहाव को कम किया जा सकता हैं। अचानक लगी चोट के कारण जिस हिस्‍से से बर्फ निकल रही हैं वहां पर बर्फ को कुछ देर रगडें। इस बर्फ को रगडने से दर्द कम होने लगता हैं और ब्‍लड क्लॉटिंग की गति बढ जाती हैं। ब्‍लड क्लॉटिंग की गति बढने से तुरंत खून रूक जाता हैं। इसके बाद आप डॉक्‍टरी परामर्श ले सकते हैं।

फिटकरी हैं फायदेमंद:

आपने आमतौर पर फिटकरी के कई फायदें सूने होंगें। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुणों की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं जो खून को रोकने में मददगार होती हैं। अचानक लगी चोट से खून को रोकने के लिए उस चोट वाली जगह पर फिटकरी को गीली करके रगडें। फिटकरी को उस स्‍थान पर रगडने से खून रूक जाता हैं। फिटकरी को रगडने से ब्लड क्लॉटिंग की गति काफी तेज हो जाती हैं जिसके चलते इंफेक्‍शन का खतरा बढ जाता हैं और खून रूक जाता हैं।

हल्दी हैं गुणकारी:

अचानक चोट लगने के कारण जो खून बहता हैं उसे रोकने के लिए हल्‍दी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में दर्द निवारक गुण पायें जाते हैं जो सूजन को कम करते है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाये जाते हैं। खून के स्‍त्राव को रोकने के लिए घाव वाली जगह पर हल्‍दी लगायें। इसे खून रूक जाता हैं और सूजन हट जाती हैं।



Herald