ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान और खिलाड़ी माइकल क्लार्क हाल में ही what the duck शो में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और अपने करियर को लेकर बात की. वही इस दौरान उन्होंने क्रिकेट में अपने आदर्श का नाम भी बताया। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर को लेकर बात की। तो आइये जानते है माइकल क्लार्क ने आदर्श के बारें में :
लारा को मानते है अपना आदर्श

अपने आदर्श को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मुझे लारा बहुत पसंद है. मैं उन्ही की बल्लेबाज़ी देख कर बड़ा हुआ था। वो शानदार थे. मुझे सचिन भी पसंद है। लेकिन लारा से मेरा जुड़ाव है।”
इस दौरान उन्होंने बताया कि
“2004 में मार्टिन को चोट लग गई थी। जिसके बाद मुझे वेस्टइंडीज जाना था. जहाँ पर मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। मैं एयरपोर्ट पर टैक्सी का वेट कर रहा था, इस दौरान लारा वहां से निकले और उन्होंने मुझे लिफ्ट दी। इस दौरान हम बातें करते हुए टीम होटल में आए. उन्हें लग रहा था मैं कोई पत्रकार हूँ. अगले दिन जब मैं मैदान पर था, तब उन्होंने मुझे देखा। इसके बाद हमारा रिश्ता बन गया. उन्होंने मेरे खेल को काफी ज्यादा सुधारा है। मैं आज तक उनके साथ संपर्क में हूँ। वो हमेशा से ही मेरे प्रदर्शन पर नज़र रखते थे।”
स्मिथ और वार्नर का किया था समर्थन

इस शो के दौरान जब उनसे वार्नर और स्मिथ के बैन को लेकर पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि
“अब समय आ गया है कि हमे इससे आगे बढ़ना होगा। वो दोनों अब आगे बढ़ना चाहते है. ऐसे में हमारी भी यही कोशिश होनी चाहिए कि अब गेम को इस विवाद से बाहर निकलने में मदद करनी चाहिए। दोनों खिलाड़ियों ने जो किया वो गलत था और उन्होने अपनी गलती मानी भी है। ऐसे में अब हमे उन्हें माफ़ कर देना चाहिए।”
The post सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को अपना आदर्श मानते है माइकल क्लार्क appeared first on SportzWiki Hindi.