Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डीविलियर्स संन्यास के बाद एक बार फिर साउथ अफ्रीकन टीम में वापसी को तैयार

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज अब्राहम बैंजिमान डीविलियर्स ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है। एबी डीविलियर्स ने भारत में खेले गए आईपीएल के इसी सीजन के दौरान अचानक ही अपने इटरनेशनल क्रिकेट करियर के तीनों ही फॉर्मेट में अपने सफर को थामने का फैसला किया।

एबी डीविलियर्स ने पिछले ही महीनों लिया था संन्यास

एबी डीविलियर्स ने अचानक से ही अपने इंटरनेशनल करियर से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। एबी डीविलियर्स ने संन्यास के पीछे अपनी शारीरिक थकावट को वजह माना। एबी डीविलियर्स संन्यास के बाद अब अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं, लेकिन एक सवाल हर किसी के मन में होगा कि एबी आखिर अब आगे क्या करेंगे।

सीएसए के नए कार्यकारी अध्यक्ष ने माना एबी जुड़ सकते हैं बोर्ड के साथ

वैसे एबी डीविलियर्स की तरफ से तो इस बात को लेकर कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन वहीं क्रिकेट साउथ अफ्रीका के नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष थबांग मोरो का तो मानना है कि एबी डीविलियर्स अपने भविष्य में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के कामकाज में अपना योगदान दे सकते हैं।

एबी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कामकाज में दे सकते हैं योगदान- मोरो

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के नए मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष ने थबांग मोरो ने स्पोर्ट्स 24 को दिए इंटरव्यू में कहा कि

“मैंने पहले ही उनके सामने ये प्रस्ताव रख दिया है। यहीं नहीं मैने तो उन्हें इस बारे में उनके संन्यास के दो दिन बाद ही पूछ लिया था। उन्होंने ऐसा कुछ संकेत दिया था कि वो इसके लिए उत्सुक हैं, लेकिन हमें इस बारे में पूरी बात करने की जरूरत है।”

एबी ने इसकी उत्सुकता का दिया था संकेत

थबांग मोरो ने आगे कहा कि

“एबी(डीविलियर्स) अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। इसी धारणा के कारण ही उन्होंने संन्यास का फैसला किया। अगर मैं उन्हें अपने देश के क्रिकेट के विकास के लिए पाइपलाइन में डाल रहा हूं, तो वो देश के लिए ज्यादा से ज्यादा अपना समय दे सकेंगे। तो बस हमें तो इस पर बैठने और बात करके सहमति बनाने की जरूरत है कि कब और कैसे इसकी शुरूआत करनी है। वो इसका विवरण दे देंगे। लेकिन उन्होंने इस बात का संकेत जरूर दिया था कि वो इसके इच्छुक हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एबी डीविलियर्स संन्यास के बाद एक बार फिर साउथ अफ्रीकन टीम में वापसी को तैयार appeared first on SportzWiki Hindi.