Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केवल एक रन से यह विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई भारतीय सलामी बल्लेबाज मंधाना

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का महिला टी-20 लीग ;किया सुपर लीग में बल्ला जमकर चल रहा है। इस टूर्नामेंट में वेस्टर्न स्टॉर्म की ओर से खेल रही स्मृति मंधाना रविवार को टांटन में लाफबोरोग लाइटनिंग के खिलाफ एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने से केवल एक रन से चूक गई।

विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अब बना दिया ये रिकॉर्ड

मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने केवल 18 गेंदों पर ही अर्धशतक लगा टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

मंधाना ने न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन के विश्व कीर्तिमान की बराबरी की। उनके नाम भी क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेंट में केवल 18 गेंदों पर ही अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। डिवाइन ने भारत के खिलाफ 2015 में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड का यह क्रिकेटर भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेना चाहता है प्रेरणा

रविवार को खेले गए मैच में मंधाना ने 19 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। इस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी मंधाना की अर्धशकीय पारी की मदद से वेस्टर्न स्टॉर्म ने लाफबोरोग लाइटनिंग को 18 रन से शिकस्त दी।

विश्व कप के बाद संन्यास लेगा दक्षिण अफ्रीका का ये दिग्गज तेज गेंदबाज

वेस्टर्न स्टॉर्म ने छह ओवरों के मैच में पहले खेलते हुए दो विकेट पर 85 रन बनाए। इसके जवाब में लाफबोरोग लाइटनिंग बिना किसी नुकसान के 67 रन ही बना सकी। लाफबोरोग लाइटनिंग की ओर से सोफी डेवाइन ने 21 गेंदों पर नाबाद 46 रन की पारी खेली।

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं भारत के ये महान क्रिकेटर

गौरतलब है कि स्मृति मंधाना ने पहले मैच में ही यॉर्कशायर डायमंड्स के खिलाफ 20 गेंदों में 48 रन की पारी खेल इस टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 37 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।