महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से श्रीलंका में चार दिवसीय मैच खेल रहे हैं. जब अर्जुन तेंदुलकर का चयन अंडर-19 टीम में हुआ था तो इस पर काफी चर्चा हुई थी.
वहीं अब जब वह शून्य पर आउट हो गए तो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. हालांकि अर्जुन ने मैच के पहले दिन अपने दूसरे ही ओवर में विकेट लेकर अपने आगाज को शानदार बनाया. मगर इसके बाद फिर वह एक भी विकेट निकाल नही पाए.

बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
ऑल राउंडर के तौर पर टीम में शामिल किए गए अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी में पूरी तरह फेल हो गए. वह एक भी रन नही बना सके और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 11 ओवर किए जिसमें 33 रन देकर सिर्फ 1 विकेट निकाला.
मैच के बाद ट्रोल हुए अर्जुन तेंदुलकर

पहले मैच में अर्जुन तेंदुलकर के फेल होने पर लोग तरह-तरह के कमेन्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा अर्जुन तेंदुलकर समय की बर्बादी हैं. वह सिर्फ सचिन तेंदुलकर की वजह से थोड़ा बहुत ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. नहीं तो उन्हें कोई नही जानेगा. वहीं एक यूजर का कहना है कि अर्जुन, शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म जीरो का प्रमोशन कर रहे हैं.
#ArjunTendulkar is just a waste of time….
coz of his father gaining some attention… otherwise no one will even know him— Kajaki Desk (@kajaki_desk) July 19, 2018
So now Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar is also promoting SRK’s upcoming movie #Zero
— @DennisCricket_ is a Donkey
(@tashandstar) July 19, 2018
Hey @grharsh did you know MSN were excited when Arjun Tendulkar got his first wicket at 11th ball.
He faced same number of balls to bat
— ಆಯೋಜಕ!!! (@OggaraNe) July 19, 2018
Arjun Tendulkar just got out on 0 vs SL and someone told me he is known for his bowling not batting. Actually, he is known because of his father, that’s all. @BCCI @BCCIdomestic
— Rajat Bajaj (@rajatbajaj619) July 19, 2018
The post शून्य पर आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.
