Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुसीबत में फंसे फुटबॉल खिलाड़ी, निकालने में लगेंगे कई महीने या तो सीखनी होगी तैराकी

थाईलैंड। आखिरकार थाईलैंड की गुफा, थैम लुआंग में 10 दिन से फंसे जूनियर फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ियों को खोज निकला गया। अच्छी बात तो ये है कि सभी जिंदा हैं, वहीँ दो घायल हैं। गुफा के अंदर फोन केबल्स की वय्वस्था की जा रही हैं, जिससे खिलाड़ी आपने परिवार से बात कर सकें। गोताखोरों द्वारा सभी तक खाना और दवाईयां भी समय से पहुंचाई जा रही।

थाईलैंड की सेना का कहना है कि उन सबको गुफा से बाहर निकलने के लिए तैरना सीखना होगा या फिर उन्हें बाढ़ का पानी उतरने का इंतजार करना होगा। इसमें चार महीने यानी अक्टूबर तक का वक्त लग सकता है। गुफा में इतना ज्यादा पानी भरा है कि पंप से हर घंटे 10 हजार लीटर पानी निकालने के बाद भी एक घंटे में वॉटर लेवल एक सेंटीमीटर तक ही कम हो पाता हैं।

हालाँकि अभी गोताखोरों ने इन बच्चों तक खाना और दवा पहुंचा दी हैं। अब इनके लिए चार महीने का खाना जुटाने पर भी विचार किया जा रहा है। दरअसल, ये सभी जमीन से करीब एक किलोमीटर नीचे एक ऐसी जगह पर हैं जहां अंदर जाने का पर्याप्त रास्ता नहीं है। वहीं, बुधवार से दोबारा भारी बारिश का अनुमान है। बचाव के लिए ब्रिटेन, चीन, म्यांमार, लाओस, ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड के विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है।

 

The post मुसीबत में फंसे फुटबॉल खिलाड़ी, निकालने में लगेंगे कई महीने या तो सीखनी होगी तैराकी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.