श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर दनुश्का गुन्थलिका इन दिनों रेप के एक मामले में फंसे हुए है. दरअसल, दनुश्का गुन्थलिका के दोस्त संदीप जुन्देलिया पर नार्वे की एक महिला के साथ रेप करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने संदीप जुन्देलिया को गिरफ्तार भी कर लिया है.
दनुश्का गुन्थलिका भी ठहरे थे उसी होटल में

दरअसल, जिस होटल में संदीप जुन्देलिया ने नार्वे की महिला के साथ रेप किया. उसी होटल में दनुश्का गुन्थलिका भी मौजूद थे. वह अपने दोस्त के साथ ही इस होटल में गये थे.
हालाँकि, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है, कि “जिस रात रेप हुआ उस रात दनुश्का गुन्थलिका अपने कमरे में सो रहे थे. उन्हें रेप की कोई जानकारी नहीं थी और उनकी रेप में कोई भागीदारी नहीं थी.
श्रीलंकाई बोर्ड ने किया था निलंबित
आपकों बता दें, कि रेप के आरोप में लिप्त पाये जाने के चलते दनुश्का गुन्थलिका को श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने निलंबित कर दिया था. वही उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गये दुसरे टेस्ट मैच की फ़ीस भी नहीं दी थी.
अब आईसीसी ने लगाया 6 मैचों का प्रतिबंध

आपकों बता दें, कि इसी बीच दनुश्का गुन्थलिका से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. जो यह है, कि आईसीसी ने रेप के इस मामले पर अब ‘प्लेयर आचार संहिता और संविदात्मक दायित्व’ का उल्लंघन करने के लिए 6 मैच का प्रतिबंध लगाया है. वह इन दो कोड के उल्लंघन करने के चलते अब छह मैचों का प्रतिबंध झेलेंगे.
विवादों से रहा है नाता
अक्टूबर 2017 में भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान देर रात पार्टी के बाद अभ्यास सत्र मिस करने के लिए भी उन पर तीन मैचों का प्रतिबंध लग चुका है.
उन्हें इस साल की शुरुआत में मिरपुर में वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला फाइनल के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन (विपक्षी खिलाड़ी से झगड़ा) करने के दोषी पाया गया था. जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक दोषपूर्ण अंक दिया गया था. वही वह हाल में बॉल टेम्परिंग घटना में भी शामिल थे.
The post रेप मामले में पुलिस ने दिया था क्लीन चिट लेकिन आईसीसी ने दनुश्का गुन्थलिका पर लगाया बैन appeared first on SportzWiki Hindi.