Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिलने पर भावुक रविचन्द्रन अश्विन ने बेस्ट प्रदर्शन देने का दिलाया विश्वास

भारतीय क्रिकेट टीम 1 अगस्त से इंग्लैंड से खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए कल भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी। एक बार फिर टीम के स्पिन डिपार्टमेंट की रविचंद्रन अश्विन के कन्धों पर होगी जबकि उनका साथ निभाने के लिए टीम में रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।

अश्विन को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद 

भारतीय टीम इंग्लैंड में 2014 में खेली टेस्ट सीरीज 3-1 से हार गयी थी। 5 मैचों की उस सीरीज में अश्विन को सिर्फ 2 मैच खेलने को मिले थे जिसमें उनके नाम सिर्फ 3 विकेट थे। इसके बाद 2017 में अश्विन ने काउंटी टीम वोस्टरशायर के लिए 4 मैच खेले थे जहां उन्होंने 20 विकेट झटके थे।

टेस्ट रैंकिंग में 5वें स्थान पर काबिज ऑफ स्पिनर अश्विन को इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा

“मैं इंग्लैंड को अच्छी तरह जनता हूँ। यह काफी अच्छी जगह है और वहां जाना मुझे काफी पसंद है। मैं वहां जाकर अच्छा क्रिकेट खेलने  की तरफ देख रहा हूँ। यह काफी जरूरी होगा कि हम सीरीज की शुरुआत में ही  कंडीशन को समझ उसी के अनुसार खेलें ।”

अश्विन ने आगे कहा

“मैंने अभी तक जितनी क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट खेली है उनका अनुभव इस्तेमाल करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। इसके साथ ही इस सीरीज से जितना हो सके सीखने की कोशिश भी करूंगा।”

शानदार रहा है अश्विन का टेस्ट करियर 

टेस्ट मैचों में भारत के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले अश्विन का करियर काफी शानदार रहा है। अभी तक खेले 58 टेस्ट मैचों में आश्विन ने 316 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है वहीं उनके बल्ले से करीब 30 की औसत से 2163 रन निकले हैं। इसके बावजूद उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप से बाहर एक भी यादगार प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में इंग्लैंड में उसके पास शानदार मौका रहेगा।

टेस्ट सीरीज से पहले टीम खेलेगी अभ्यास मैच

टेस्ट मैच की नंबर 1  टीम भारत 25 जुलाई  से एसेक्स के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इस मैच से टीम सीरीज के लिए अपनी तैयारी भी जांच पायेगी।

The post इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिलने पर भावुक रविचन्द्रन अश्विन ने बेस्ट प्रदर्शन देने का दिलाया विश्वास appeared first on SportzWiki Hindi.