Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुख्य चयनकर्ता एम.एस के प्रसाद ने पहले ही किया साफ़ इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे रिद्धिमान साहा

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार को भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। 1 अगस्त से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज के पहले 3 टेस्ट मैचों का चयन किया गया है जिसमें भारतीय टीम के रेगुलर विकेटकीपर रिद्धीमान साहा को नहीं चुना गया है।

रिद्धीमान साहा का इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट मैचों से बाहर रहना तय

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के साथ ही सरनदीप सिंह इस समय ब्रिटेन में ही टीम के साथ है और उन्होंने बुधवार को टेस्ट टीम का चयन करते समय कोलकाता में मौजूद बीसीसीआई के चयन समिति के सदस्य देबांग गांधी के साथ वीडियो कॉलिंग कर साहा के नाम पर चर्चा की थी। और साहा को लेकर देबांग गांधी ने ही अपडेट दी।

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दिए साहा की चोट में रिकवरी नहीं होने के संकेत

रिद्धीमान साहा आईपीएल में सनराईजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए लगी चोट के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और माना जा रहा है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट मैचों से बाहर रहना होगा। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी इस बात की ओर इशारा किया है कि रिद्धीमान साहा के अंगूठे का फ्रेक्चर इस दौरे तक तो ठीक नहीं हो सकेगा।

साहा के अंगूठे के फ्रेक्चर में नहीं हो सकी है रिकवरी

एमएसके प्रसाद ने सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग के बाद कहा कि “साहा के दाहिने हाथ के अंगूठे का फ्रेक्चर की रिकवरी संतोषजनक नहीं रही है। उन्होंने बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास प्रक्रिया में पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस समय तो इतना कह सकते हैं कि साहा सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए अनिश्चित हैं।

Saha should have shoulder surgery, question raising on NCA rehabilitation

रिद्धीमान साहा को आईपीएल के दौरान लगी थी चोट

रिद्धीमान साहा को आईपीएल में खेले गए क्वालिफायर मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय अंगुठे में चोट लग गई। ये बात 25 मई की है जिसको करीब दो महीनें होने को हैं। अब तक साहा की इस चोट से रिकवरी नहीं हो पाना थोड़ा सा हैरानी भरा है। रिद्धीमान साहा को इस चोट के कारण ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया एक टेस्ट मैच भी छोड़ना पड़ा था।

साहा के स्थान पर इंग्लैंड में दिनेश कार्तिक को मिला मौका

अब तो ये माना जा रहा है कि साहा की चोट को ठीक होने में करीब दो महीनों का समय और लग जाएगा तो ये तो निश्चित हो गया है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांचो टेस्ट मिस करने होंगे। साहा के स्थान पर चयनकर्ताओं ने मुख्य विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक के नाम की मुहर लगायी है तो वहीं ऋषभ पंत को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर चुना है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post मुख्य चयनकर्ता एम.एस के प्रसाद ने पहले ही किया साफ़ इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे रिद्धिमान साहा appeared first on SportzWiki Hindi.