Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मासूम को कन्या भोज के बहाने से पहले तो अपने घर लेकर गया आरोपी और फिर उसके साथ किया ऐसा की....

क्राइम डेस्क। अब धर्म के नाम पर भी विश्वास नही किया जा सकता इसकी वजह से किसी मासूम की जिंदगी बर्वाद हो जाती है। कन्या भोज का सहारा लेकर मासूम की जिंदगी के साथ खेल खेला गया। देश में हो रही हर दिन ऐसी घटनाओं के बाद मानों ऐसा लगता है जैसे देश में कानून नाम की कोई चीज ही ना हो। आये दिन अखबारों और टीवी में कही ना कही दुष्कर्म, गैंगरेप, मर्डर जैसी घटनाएं देखने को मिलती रहती है। देश में आये दिन मासूम बच्चियों और नाबालिग लडकियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले के अनुसार बताया जा रहा है कि एकयुवक ने साढ़े चार साल की बच्ची के साथ से दुष्कर्म किया साथ ही मासूम को धमकाकर उसको चुप रहने की धमकी दी।

मानवता हुई फिर शर्मसार चार साल की मासूम को बनाया अपनी हवश का शिकार

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बरेली नगर के राजीव गांधी बस स्टैंड के पास एक लॉज में काम करने वाले ने युवक ने पहले तो साढ़े चार साल की बच्ची को अपने पास बुलाया फिर उससे कन्या भोज को भोजन करवाने का नाम लेकर अपने घर ले गया। फिर उस मासूम के साथ युवक ने कमरे में दुष्कर्म किया। साथ ही फिर मासूम को डरा धमकाकर चुप रहने की धमकी भी दी। इस मामले का पता तब चला जब आरोपी आठ दिन बाद फिर उस मासूम को अपना शिकार बनाने के लिए आया आरोपी जेसे ही आया मासूम उसको पहचान गयी। और उसको देखकर जोर जोर से रोने लगी।

दोस्ती का फायदा उठाकर उसकी बहन के साथ किया ऐसा काम की...

साथ ही बताया जा रहा है कि जब बच्ची से परिजनों ने अचानक रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने जब अपनी मां को कारण बताया तो सबके होश उड़ गए। उस दौरान आरोपी को शक हो गया और वह घर से भाग गया। इस मामलें की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गयी। साथ ही बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



Herald