Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व क्रिकेट में ये हैं वो पांच बल्लेबाज, जिनको गेंदबाज पावर प्ले में गेंदबाजी करने से खाते हैं खौफ

क्रिकेट के खेल में जब से पावर प्ले यानि बल्लेबाजों को शुरूआत में फील्डिंग पांबदी का मौका मिला है तब से खेल बड़ा ही रोचक हो गया है। पावर प्ले के अस्तित्व में आने के बाद हर बल्लेबाज इसका फायदा उठाना चाहता है। फील्डिंग पाबंदी में हर टीम इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाकर एक बड़े स्कोर की नींव रखना चाहती है।

पावर प्ले में इन पांच बल्लेबाजों के आगे डरता था गेंदबाज

अब तब क्रिकेट में फील्डिंग की पांबदी का फायदा उठाने वाले सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की बात करें तो कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो जमकर फायदा उठाते हैं, लेकिन आज हम आपको पावर प्ले के पांच ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं. जिनकी पावर हिटिंग से गेंदबाज गेंदबाजी करने से डरने लगता था।

5 शाहिद अफरीदी(पाकिस्तान)

पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं शाहिद अफरीदी को अपने करियर की शुरूआत में सलामी बल्लेबाजी का मौका मिला। इन्होंने अपने दौर में पावर प्ले के दौरान बल्लेबाजी की कहानी ही बदलकर रख दी। अफरीदी ने अपनी ताकतवर बल्लेबाजी से गेंदबाजों के पसीनें छुड़ा दिए थे। फील्डिंग पाबंदी के दौरान अफरीदी बहुत ही खतरनाक हो जाते हैं और उन्होंने इस दौरान गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

4 क्रिस गेल(वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के विध्वंसक बल्लेबाज क्रिस गेल दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। क्रिस गेल सलामी बल्लेबाज के रूप में तूफानी पारी से गेंदबाजों का काम तमाम कर देते हैं। क्रिस गेल को फील्डिंग पाबंदी के दौरान गेंदबाजी करने से गेंदबाजों में खौफ रहता है। क्रिस गेल ने गेंदबाजों के बीच अपनी धमक कायम की है।

3 सनथ जयसूर्या(श्रीलंका)

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या की बल्लेबाजी तो हर कोई जानता है। सनथ जयसूर्या ने ही सबसे पहले बल्लेबाजों को फील्डिंग पाबंदी का फायदा उठाने की ट्रिक दी थी। सनथ जयसूर्या ने फील्डिंग पाबंदी का साल 1996 के विश्व कप में जमकर फायदा उठाया था। जयसूर्या को गेंदबाज गेंदबाजी करने से डरते थे। और जब जससूर्या फील्डिंग पाबंदी में बल्लेबाजी कर रहे होते थे तो गेंदबाजों के पसीने छुटने लगते थे।

2 एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को अपने दौर का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता था। एडम गिलक्रिस्ट एक जबरदस्त पावर स्ट्रोक प्लेयर थे। सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने वाले एडम गिलक्रिस्ट शुरूआत से ही ऐसा प्रहार करते थे कि बल्लेबाज इनसे खौफ खाने लगते थे। पावर प्ले में तो एडम गिलक्रिस्ट का कोई जवाब ही नहीं था।

1 वीरेन्द्र सहवाग(भारत) 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग विश्व क्रिकेट के सबसे खौफनाक बल्लेबाजों में से एक कहे जाते हैं। वीरेन्द्र सहवाग पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर काउंटर अटैक शुरू कर देते थे। सहवाग अपनी इस फीयरलेस बल्लेबाजी से गेंदबाजों के अरमानों की धज्जिया उड़ा देते थे। सहवाग पावर प्ले के दौरान जैसी बल्लेबाजी करते थे उससे कोई भी गेंदबाज उन्हें गेंदबाजी नहीं करने की सोचता था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post विश्व क्रिकेट में ये हैं वो पांच बल्लेबाज, जिनको गेंदबाज पावर प्ले में गेंदबाजी करने से खाते हैं खौफ appeared first on SportzWiki Hindi.