भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों युवा स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल के सितारें बुलंदी पर हैं। कर्नाटक के प्रतिभाशाली क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनों बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल आईपीएल के बाद उसी फॉर्म को इंग्लैंड दौरे पर भी बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में राहुल ने एक शानदार शतक जड़ा।

केएल राहुल की बल्लेबाजी को लेकर उनके कोच जयराज मुथू की प्रतिक्रिया
केएल राहुल अपनी इस जबरदस्त लय में चल रहे हैं जो कई लोगों को अचानक से फॉर्म में आना आश्चर्च लग रहा है लेकिन वहीं केएल राहुल के कोच जयराज मुथू को उनकी बल्लेबाजी से हैरानी नहीं है। जयराज मुथू का मानना है कि केएल राहुल की अपनी बल्लेबाजी को लेकर इतने जुनूनी हैं कि उन्होंने एक अच्छा भोजन और एक अच्छी नींद तक छोड़ दी है।

राहुल के लिए बल्लेबाजी ही है सबकुछ
गुरूवार को केएल राहुल के कोच जयराम मुथू ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान जयराज मुथू ने कहा कि “राहुल बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। उनकी बल्लेबाजी की तुलना में उनके दिल के करीब कुछ भी नहीं है। वो नेट में हर दिन 6 घंटे से कम समय व्यतीत नहीं करते हैं। साथ ही वो जब घर पर होते हैं तो उनके पिता उनको गेंद फेंकते हैं। वो बल्लेबाजी को लेकर बहुत ही प्रतिबद्ध हैं उनके लिए बल्लेबाजी का मतलब सबकुछ है।”

बल्लेबाजी करने के लिए मध्यरात्रि को भी उठने को तैयार रहते हैं राहुल
जयराज मुथू ने आगे कहा कि “यहां तक कि जब वो सो रहे हो और अगर उन्हें कोई मध्यरात्रि को उठाता है और बल्लेबाजी करने को कहता है तो वो करेंगे। साथ ही जब वो नेट में बल्लेबाजी कर रहे हो और उन्हें उनकी पिछली 6 गेंद के बारे में कोई बताए तो वो इसे 10 बार गेंदबाज से पूछेंगे। वो बहुत ही भूखे हैं।”

चोट से ठीक होने के लिए राहुल को किया मानसिक रूप से तैयार
मुथू ने आगे बताया कि उन्होंने राहुल को पहले से ही चोट लगने पर टीम से बाहर होने की स्थिति में आत्मनिरीक्षण करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना सिखाया। मुथू ने कहा कि “इंटरनेशनल क्रिकेट में इस बारे में (चोट) दवाब को संभालने के लिए राहुल को चोट से ठीक होने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया। चोट ने उन्हें सोचने का समय दिया।”

राहुल रिवर्स स्वीप के हैं अच्छे खिलाड़ी
जयराज ने कहा कि “आईपीएल के बाद से ही उन्होंने फैसला किया कि वो लाइन में आकर नहीं खेलें, वैसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो रिवर्स स्वीप के अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन वो इस शॉट तो नहीं खेल रहे हैं। वो आगे बढ़कर गेंद की लाइन में आते हैं और शरीर से दूर नहीं खेलते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post केएल राहुल के कोच जयराम मूथू ने खोला राज बताया अचानक से कैसे हर फ़ॉर्मेट में रन बरसा रहे राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.