Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का और विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर नहीं रहेंगे साथ, इस वजह से बीसीसीआई ने लिया ये फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से एक खास ट्रेंड चल पड़ा है। भारतीय टीम चाहे जिस दौरे पर जाए उनकी पत्नियां, गर्लफ्रेंड साथ में जाती हैं। इसी तरह से इन दिनों भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर हैं जहां पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की पत्नियां, गर्लफ्रेंड, बच्चे उनके साथ मौजूद है।

भारतीय टीम के खिलाड़ी हैं अपनी पत्नियों के साथ

भारतीय खिलाड़ी जिसमें विराट कोहली, उमेश यादव, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों की पत्नियां इंग्लैंड में अपने पति के साथ मैदान के बाहर जमकर मस्ती के मूड़ हैं तो वहीं मैदान में उनको चियर करने पहुंचती है। इसी तरह से इन खिलाड़ियों की पत्नियों की टोली को शायद विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा लीड करती होगी।

अब तीसरे टेस्ट तक खिलाड़ियों का छुटेगा अपनी पत्नियों का साथ

लेकिन अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अपनी पत्नियों का साथ टेस्ट क्रिकेट में नहीं मिलेगा। यानि अब ये माना जा रहा है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों को साथ रखने की अनुमति कम से कम एक महीनें यानि तीसरे टेस्ट मैच तक नहीं है। मुंबई मिरर की माने तो 18 से 22 अगस्त तक नॉटिंघम मे खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच तक के शिविर में किसी भी खिलाड़ी की पत्नी खिलाड़ियों के साथ नहीं आ सकेगी।

खिलाड़ियों को अब तीसरे टेस्ट तक नहीं है पत्नियों को साथ रखने की अनुमति

ऐसे में अब भारत के इन दिग्गज खिलाड़ियों की पत्नियों को वापस भारत लौटना होगा। बीसीसीआई के एक सूत्र की माने जो बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों के साथ रहने की अनुमति को लिया जा रहा है। लिहाजा अब भारतीय टीम को पूरी तरह से टेस्ट क्रिकेट सीरीज पर ध्यान केन्द्रित करना है।

टीम अभ्यास मैच के लिए हो चुकी है रवाना

मुंबई मिरर की रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्रों के हवालें से कहा गया कि “खिलाड़ियों की अनचाही प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब टीम लंदन से चेम्सफोर्ड रवाना हो गई है, जहां वो एसेक्स के खिलाफ 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेंगे। अभ्यास मैच बुधवार से शुरू होगा।  हमारे पास इन कामों को निपटने से पहले चार दिन बाकी हैं। खिलाड़ियों ने पत्नी, दोस्तों और रिश्तेदारों को छोड़कर चेम्सफोर्ड के लिए चले जाएंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अनुष्का और विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर नहीं रहेंगे साथ, इस वजह से बीसीसीआई ने लिया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.