कजान। फ्रांस ने फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में दो बार की पूर्व चैम्पियन अर्जेंटीना को 4-3 से शिकस्त देकर लियोनल मैसी का अपनी टीम को विश्वकप जिताने का सपना भी चकनाचूर कर दिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला से पहले ही लगे भारतीय टीम को ये दो बड़े झटके
इस विश्व कप को 31 वर्षीय मैसी का अन्तिम विश्व कप माना जा रहा है। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने रूस में चल रहे इस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
फ्रांस की जीत में किलियाने एमबापे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने तेज तर्रार खेल की मदद से दो शानदार गोल कर फ्रांस को अन्तिम आठ में पहुंचा दिया।
राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मिली भारतीय टीम में जगह
फ्रांस को स्टार स्ट्राइकर एंटोइन ग्रिजमान ने 13वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर 1-0 से शुरुआत बढ़त दिलाई। इसके बाद 41वें मिनट में एंजेल डि मारियाद्वारा 35 गज की दूरी से किए गए गोल की मदद से अर्जेंटीना ने पहले हाफ में 1-1 की बराबर हासिल की।
दूसरे हाफ में अर्जेंटीना की ओर से कप्तान लियोनल मेस्सी के शाट को 48वें मिनट में गैब्रियल मर्काडो ने नेट में पहुंचाया। इससे वह 2-1 से आगे हो गई। हालांकि फ्रांस के बेंजामिन पवार्ड के 57वें मिनट में किए गोल से दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई।
सिंधु और श्रीकांत की हार के साथ ही मलेशिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त
किलियाने एमबापे ने अपना दमदार खेल दिखाते हुए 64वें मिनट और 68वें मिनट में दो गोल कर पूर्व चैम्पियन फ्रांस को 4-2 से आगे कर दिया। बाद में अर्जेंटीना ने फ्रांस के स्कोर से आगे निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकी। हालांकि अर्जेंटीना की ओर से सर्गियो एगुएरो ने इंजरी समय में (90 प्लस तीन मिनट) में गोल कर अपनी टीम को कुछ सांत्वना दी।