Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीत के हीरो रहें रोहित के लिए हार्दिक पंड्या ने दिया ये बयान

स्‍पोर्टस डेस्‍क। हाल ही में खेली गयी भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस मैच में जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा के नाबाद शतक और हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन से इंग्लैंड को तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2-1 से मात दी। स्कोर बोर्ड पर नजर डाले तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 199 रन का विशाल लक्ष्य दिया लेकिन भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने 38 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। साथ ही इस जीत के साथ भारत लगातार छठी शृंखला अपने नाम की है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि रोहित एक असाधारण और बेहतरीन खिलाड़ी है, जिनका मुकाबला नही किया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा की रोहित ने इस मैच को अकेले दम पर हमें मैच जीता दिया। साथ ही उन्होंने कहा की हम रोहित से आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करते है। पंड्या ने कहा उन्होंने किसी भी दूसरें खिलाड़ी को रोहित शर्मा की तरह कड़ा प्रहार करते हुए आज तक नही देखा। रोहित पहले के दो मैच में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए थे। लेकिन उनके द्वारा कल किये गए प्रदर्शन की हम सबकों उनसें उम्मीद थी।

अब से पहले रोहित ने 32 और 5 रन की पारी खेली थी। लेकिन कल उन्होंने 56 गेंद में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेलकर भारत की जीत दिलायी। इस मैच हार्दिक पंड्या ने 38 रन देकर 4 विकेट लिए थे। साथ ही पंड्या ने इस मैच में ही 14 गेंद में नाबाद 33 रन की पारी खेली। उनका भी टीम को जीत दिलाने में विशेष योगदान रहा।



Herald