ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी एक खास जगह बना ली है. गेंद और बल्ले दोनों से हार्दिक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हार्दिक ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय टीम में जगह बनायी थी और आज वह टीम के एक स्थायी सदस्य बन चुके हैं.
हार्दिक की वजह से ही भारत के पास एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने का भी विकल्प मौजूद है. वहीं फील्ड पर अपने खेल के अलावा भी हार्दिक पंड्या जिसकी वजह से चर्चा में रहते हैं वह है उनका हेयरस्टाइल.
विकिपीडिया ने दिया ये नया नाम
24 वर्षीय हार्दिक पांड्या अपना हेयरस्टाइल अक्सर बदलते रहते हैं. अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने बालों को नीला करा लिया था. ऐसे ही वह बालों के साथ एक नया रूप लेकर लोगों को आश्चर्यचकित करते रहते हैं.

हार्दिक पांड्या द्वारा जल्दी-जल्दी अपने बालों के रंग रूप को बदलने की वजह से विकिपीडिया ने उनके निकनेम को बदलने का निर्णय लिया और अब एक नया निकनेम ‘हैरी’ दिया है. विकिपीडिया द्वारा की गयी इस अपडेट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं. जहां वह टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेल रहे हैं. वहीं उनके टेस्ट टीम में भी शामिल होने की सबसे ज्यादा संभावनाए हैं.\
तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दौरान हार्दिक पांड्या बैट और गेंद दोनों से शानदार रहे थे. उन्होंने दो पारियों में 45 रन बनाकर 6 विकेट लिए थे. वहीं अभी तक दो वनडे मैचों में हार्दिक ने 1 विकेट निकाला है और एक पारी में 21 रन बनाए हैं.
हार्दिक भारत के लिए अभी तक कुल 40 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 29.5 की औसत से 649 रन बनाए हैं. इस दौरान हार्दिक की स्ट्राइक रेट 115.07 रही है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 5.54 की इकॉनमी से 40 विकेट लिए हैं.
The post हेयरस्टाइल के कारण विकिपीडिया ने हार्दिक पांड्या को दिया नया निकनेम appeared first on SportzWiki Hindi.