Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एंडरसन ने किया विम्बलडन के बादशाह फेडरर को बाहर 

लंदन। आठ बार के चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को संघर्षपूर्ण विम्बलडन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुधवार को उलटफेर का सामना करना पड़ा।

फाइनल में पहुंच क्रोएशिया ने रच दिया ये इतिहास, मैच में बने ये रिकॉर्ड

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने पूर्व विश्व नम्बर वन रोजर फेडरर को पांच सेटों के मैराथन संघर्ष में 2-6, 6-7, 7-5, 6-4, 13-11 से शिकस्त दी। आठवीं सीड एंडरसन ने यह मुकाबला चार घंटे 13 मिनट में अपने नाम किया। इसके साथ ही फेडरर का नौंवीं बार यह खिताब जीतने का सपना टूट गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में धोनी और विराट बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

यह केविन एंडरसन की फेडरर के खिलाफ अब तक हुए पांच मैचों में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।मैच में फेडरर ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दो सेटों में जीत हासिल की। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने पहला सेट 6-2 से जीता और दूसरा सेट टाई ब्रेक 7-5 से जीत मैच में 2-0 की बढ़त बना ली।

फीफा विश्व कप: ये खिलाड़ी बन सकता है दूसरे सेमीफाइनल का हीरो

जब लग रहा था कि फेडरर इस मैच को जीत सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे, उसी समय तीसरे सेट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आठवीं सीड एंडरसन ने तीसरा सेट 7-5 से जीत मैच में शानदार वापसी की। इसके बाद उन्होंने चौथा 6-4 से जीत मैच को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया।

पांचवें सेट में दोनों खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सांसों को रोक देने वाला ये सेट 6-6, 7-7, 8-8, 9-9, 10-10, 11-11 की बराबरी पर चला। आखिर इस सेट में एंडरसन ने बाजी मारी और फेडरर को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटवा लिया।

इससे पहले एंडरसन को फेडरर के खिलाफ हर बार हार का सामना करना पड़ा था। यहीं नहीं फेडरर के खिलाफ एंडरसन एक भी सेट नहीं जीत सकें थे। वहीं पिछले 16 सालों में इससे पहले फेडरर को सिर्फ एक बार क्वार्टर फाइलन में हार का सामना करना पड़ा था। एंडरसन दक्षिण अफ्रीका के लिए 1994 में वेन फरेरा के बाद विम्बलडन अन्तिम आठ में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।