स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में हो रही भारत और इंग्लैंड के तीन बीच मैचों की वनडे सीरीज का आज अंतिम मैच हैं। साथ है मैच दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है बताया जा रहा है कि आज जों भी टीम मुकाबला जीत जाती है तो वह इस सीरिज पर अपना कब्जा जमा लेगी। अभी तक दोनों टीमों ने दो मैचो में से एक- एक मैच जीतकर मुकाबला बराबर का बनाया हुआ हैं। आज दोनों टीमों के लिए करो या मरो मुकाबला साथ ही भारतीय टीम के पास एक रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है। बताया जा रहा है कि अगर भारतीय टीम ये मुकाबला जीत लेती है तो यह उसकी लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत भी होगी।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस सीरिज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को आठ विकेट से शिकस्त दी साथ ही दूसरे मैच में मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को यदि खिताबी जीत हासिल करनी है तो उसके बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा। साथ ही कुलदीप यादव को भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। यादव अभी तक दो मैचों में नौ विकेट हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहें हैं। साथ ही भारत का वनडे सीरीज में जीत का अभियान जून 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू है तब से भारत लगातार सीरीज जीतते आयी है। आज दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, महेन्द्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना, उमेश यादव, अक्षर पटेल।
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन ( कप्तान), जैसन राय , जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, जो रूट, जैक बाल, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड, जेम्स विन्स।
Herald