Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत में कम हुई आईफोन एक्स जैसे दिखने वाले इस वीवो स्मार्टफोन की कीमत, जानें नई कीमत

टेक डेस्क। वीवो ने हाल ही में भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन V9 लॉन्च किया था। अब जानकारी के अनुसार कम्पनी ने भारत में अपने इस स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। कम्पनी ने यह स्मार्टफोन भारत में मार्च में 22,990 रूपये की कीमत पर लॉन्च किया था। कीमत कम होने के बाद अब यह स्मार्टफोन 20,990 रूपये में मिलेगा।

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी आईफोन एक्स जैसे नॉच के साथ आने वाली बेज़ेल लेस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में आपको 2280 x 1080 पिक्सल के स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.3 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह स्मार्टफोन एड्रेनो 506 जीपीयू के साथ 2.2GHz पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टो-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है।

भारत में लांच हुआ ये धांसू स्‍मार्टफोन, जाने फिचर्स

इस स्मार्टफोन में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसको आप माइक्रो एसडी कार्ड से 256 जीबी तक बढ़ा सकते है। अगर इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ़्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। शानदार सेल्फी अनुभव के लिए वीवो V9 में 24 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

जियो ने पेश किया अपना नया फोन फीचर्स और कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

स्मार्टफोन में रियर कैमरे में स्लो मोशन, एआई फेस ब्यूटी और 4 के वीडियो और फ्रंट कैमरा में एआई फेस ब्यूटी, लिंग डिटेक्शन, एआर स्टिकर, फेस ब्यूटी वीडियो, कैमरा फ़िल्टर, एचडीआर जैसे फीचर्स दिए गए है। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए है।

यह स्मार्टफोन डिवाइस कंपनी के अपने फन टच ओएस 4.0 के साथ एंड्राइड 8.1 ओरेओ ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा संचालित है। अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल स्लॉट, 4 जी वोल्ट, ब्लूटूथ 4.0, वाईफाई, जीपीएस, ड्यूल सिम और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

तीन रियर कैमरे के साथ ONEPLUS लांच करेगा ये दमदार स्मार्टफोन

Vivo ने भारत में लांच किया 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन



Herald