Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोटिल बुमराह की जगह दीपक चहर नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी देगा भुवनेश्वर का डेथ ओवर में साथ

भारतीय टीम को 3 जुलाई मंगलवार से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. हालाँकि, इस टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को उस समय एक बहुत बड़ा झटका लगा था. जब भारतीय टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने अंगूठे की चोट के चलते इस टी-20 सीरीज से बाहर हो गये.

बुमराह की जगह चाहर को किया गया है शामिल 

आपकों यह भी बता दें, कि इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स व इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले दीपक चाहर को दी गई है.

लेकिन चाहर नहीं डेथ ओवर स्पेशलिस्ट 

भले ही जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर को गेंदबाजी मिली हो, लेकिन दीपक चहर, जसप्रीत बुमराह की तरह डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज नहीं है. दीपक चहर नई गेंद से स्विंग गेंदबाजी करने की क्षमता रखते है.

दीपक चाहर के पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की कला है. उनकी ताकत ही स्विंग गेंदबाजी है, लेकिन डेथ ओवर की गेंदबाजी में वह अबतक इतने सफल नहीं हो पाये है. दीपक चहर डेथ ओवर की गेंदबाजी में संघर्ष करते हुए नजर आते है.

भुवी का साथ डेथ ओवर में देंगे कौल और उमेश को मौका 

आपकों बता दें, कि डेथ ओवर की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का साथ उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल देंगे. सिद्धार्थ कौल एक अच्छे डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज माने जाते है और वह आईपीएल में भी डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी कर चुके है.

उमेश यादव को भी डेथ ओवर में गेंदबाजी मिल सकती है. उमेश यादव ने आईपीएल 2018 में डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी की थी. हालाँकि, जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भुवनेश्वर कुमार डेथ ओवरों की अगुवाई करेंगे.

भारतीय टीम के गेंदबाजो को डेथ ओवर की गेंदबाजी का काफी ध्यान रखना होगा, क्योंकि इंग्लैंड के मध्यक्रम में इयान मॉर्गन, जोस बटलर, मोईन अली जैसे कई पॉवर हिटर मौजूद है यह सभी गेंद को आसानी से सीमा रेखा पार भेजने की क्षमता रखते है.

 

The post चोटिल बुमराह की जगह दीपक चहर नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी देगा भुवनेश्वर का डेथ ओवर में साथ appeared first on SportzWiki Hindi.